×

मध्यप्रदेश: बोत्सवाना से कूनो आएंगे आठ चीते... दो मादा चीता और छह शावक

टाइगर के साथ चीता स्टेट बन चुका मध्य प्रदेश फिर से इतिहास रचने को तैयार है। कूनो नेशनल पार्क चीतों का पसंदीदा आवास स्थल बन चुका है। अब दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया और बोत्सवाना से 8 और चीते आ रहे हैं। 28 फरवरी को ये चीते भारत की सरजमीं पर कदम रखेंगे। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

By: Arvind Mishra

Feb 10, 202612:06 PM

view11

view0

मध्यप्रदेश: बोत्सवाना से कूनो आएंगे आठ चीते... दो मादा चीता और छह शावक

कूनो नेशनल पार्क चीतों का पसंदीदा आवास स्थल बन चुका है।

  • 28 फरवरी को हेलीकाप्टर से कूनो में होगी ऐतिहासिक एंट्री
  • चीतों को लेकर ग्वालियर एयरबेस पर उतरेगा हेलीकाप्टर
  • कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं

श्योपुर। स्टार समाचार वेब

टाइगर के साथ चीता स्टेट बन चुका मध्य प्रदेश फिर से इतिहास रचने को तैयार है। कूनो नेशनल पार्क चीतों का पसंदीदा आवास स्थल बन चुका है। अब दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया और बोत्सवाना से 8 और चीते आ रहे हैं। 28 फरवरी को ये चीते भारत की सरजमीं पर कदम रखेंगे। कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बात की पुष्टि सीएम डॉ. मोहन यादव ने की है। दरअसल, भारत में चीता संरक्षण की सबसे बड़ी और सफल कहानी बन चुके मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। दक्षिणी अफ्रीकी देश बोत्सवाना से आठ नए चीते भारत लाए जाएंगे, जिनमें दो वयस्क मादा चीते और उनके छह नन्हें शावक शामिल होंगे।

पहली बार शावक भी आएंगे

यह पहला मौका होगा जब मादा चीते अपने शावकों के साथ भारत आएंगी। इस कदम को भारत में स्थायी और स्वाभाविक चीता आबादी की दिशा में निर्णायक माना जा रहा है। इन चीतों के आने से कूनो नेशनल पार्क न सिर्फ भारत, बल्कि वैश्विक स्तर पर चीता संरक्षण का सबसे बड़ा और सफल माडल बनकर उभरेगा।

कूनों में बनाए जा रहे विशेष बड़े

चीतों की अगवानी को लेकर कूनो में बाड़ों से लेकर पशु चिकित्सा, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था तक हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन स्थित सर सेरेत्से खामा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारतीय वायुसेना का विशेष विमान इन चीतों को लेकर उड़ान भरेगा।

हेलीकाप्टर पहुंचेंगे कूनो

लंबी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बाद विमान ग्वालियर वायुसेना स्टेशन पर लैंड करेगा। यहां से चीतों को एयरफोर्स के हेलीकाप्टर के जरिए सीधे कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया जाएगा। यह पूरा ट्रांसफर आपरेशन हाई सिक्योरिटी और तय प्रोटोकाल के तहत होगा। चीतों की सेहत, तनाव स्तर और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा की हर कड़ी को बेहद सावधानी से डिजाइन किया गया है।

कूनो में सब मिलाकर 35 चीते

वर्तमान में मध्य प्रदेश में वयस्क चीतों और शावकों को मिलाकर कुल 35 चीते हैं। दुनिया भर में जहां चीतों के जीवित रहने की औसत दर करीब 40 प्रतिशत है, वहीं कूनो में यह आंकड़ा 62 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जो भारत के संरक्षण माडल की वैश्विक सफलता को दर्शाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक को तीन साल की सजा, जमानत, जाएगी विधायकी

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक को तीन साल की सजा, जमानत, जाएगी विधायकी

मध्यप्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया सीट से विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 साल पुराने फिक्स्ड डिपॉजिट हेराफेरी केस में दोषी करार दिया है। आज यानी गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। हालांकि बाद में जमानत भी दे दी।

Loading...

Apr 02, 20261:38 PM

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM