मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिया गया है। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। इससे तहत अब तालक शुदा बेटी भी पेंशन के लिए पात्र मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मन्त्रि-परिषद की बैठक वंदे मातरम गान के साथ आरंभ हुई।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिया गया है। बैठक में न्यू पेंशन स्कीम 2026 को मंजूरी दी गई। इससे तहत अब तालकशुदा बेटी भी पेंशन के लिए पात्र मानी जाएगी। सरकार के इस कदम को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कैबिनेट के इन निर्णयों से जहां एक ओर हजारों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के भविष्य के विकास का रोडमैप भी तैयार हो गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। इस साल 2585 रुपए क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। वहीं कैबिनेट की अगली बैठक कृषि को समर्पित होगी। मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट और सरकार के तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई। इसके बाद आगामी बजट का अनुमोदन किया गया। यह बजट 18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।इस बार का बजट पिछले सभी बजट से बड़ा होगा। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि अगली कृषि कैबिनेट बालाघाट में होगी।
सात मार्च तक होगा एमएसपी का पंजीयन
गेहूं के उपार्जन के लिए पंजीयन 7 फरवरी से सात मार्च तक होगा। राज्य के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नई पेंशन नीति 2026 का अनुमोदन किया गया है। पारिवारिक पेंशन में अब तलाक शुदा पुत्री को भी पेंशन की पात्रता होगी। धरती आबा जनजाति क्षेत्र के लिए विकास के लिए राज्य सरकार 366 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
उपलब्धि-मप्र में मातृ मृत्यु दर घटी
नेशनल हेल्थ सर्वे के अनुसार मातृ मृत्यु दर 173 से घटकर 142 हुई। यह बड़ा आंकड़ा है। इसकी गणना प्रति 10 हजार पर होती है। इसी तरह शिशु मृत्यु दर 41 से घटकर 37 हुई है। ये दो सूचकांक विकास के क्षेत्र के महत्वपूर्ण सूचकांक होते हैं। टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में मप्र देश के पांच राज्यों में आ चुका है। सिकल सेल में काफी काम हुआ है। साथ है आयुष्मान भारत योजना में 4.43 करोड़ कार्ड तैयार करके मप्र टॉप पर आ चुक है।
विक्रमोत्सव और गुड़ी पड़वा का पर्व उल्लास के साथ मनाएं
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जिलों में विक्रमोत्सव और गुड़ी पड़वा का पर्व उल्लास और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद प्रदेश में जल गंगा अभियान शुरू किया जाएगा, जो तीन महीने तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में अभियान की गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।