×

अपने तय समय से आठ दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, इस बार 16 साल में सबसे जल्दी दी दस्तक

मानसून ने इस बार अपने तय समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे दी है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई थीं।

By: Manohar pal

May 24, 202510:52 PM

view3

view0

अपने तय समय से आठ दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, इस बार 16 साल में सबसे जल्दी दी दस्तक

नई दिल्ली। मानसून ने इस बार अपने तय समय से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे दी है। इस साल केरल में मानसून का आगमन पिछले 16 वर्षों में सबसे जल्दी हुआ है। राज्य में मानसून के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां तैयार हो गई थीं। पिछले दो दिनों में केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। यह कम दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मानसून सिस्टम के संयोजन के कारण हो रहा है। पिछली बार राज्य में मानसून इतनी जल्दी 2009 और 2001 में पहुंचा था। तब यह 23 मई को राज्य में पहुंचा था।
 
आमतौर पर मानसून केरल में 1 जून को दस्तक देता है। हालांकि, सबसे पहले 1918 में 11 मई को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी थी। देरी से मानसून के आने का रिकॉर्ड 1972 में था, जब मानसूनी बारिश 18 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 वर्षों में सबसे देरी से मानसून का आगमन 2016 में हुआ था, जब मानसून ने 9 जून को केरल में प्रवेश किया था। 

दक्षिणी राज्यों में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को केरल, तटीय-दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि 29 मई तक केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी अगले पांच दिनों में छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 

पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक दबाव बना
दक्षिण कोंकण तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक दबाव बना है। यह 24 मई की सुबह रत्नागिरी से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित था। इसके पूर्व की ओर बढ़ने और आज सुबह रत्नागिरी और दापोली के बीच तट को पार करने की उम्मीद है।

बीते साल 30 मई को मानसून ने दी थी दस्तक
पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में मानसून ने दस्तक दी थी। 2023 में मानसून 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल पहुंच था। आईएमडी ने अप्रैल में 2025 के मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया था। इसमें अल नीनो की स्थिति की संभावना को खारिज कर दिया गया था। अल नीनो भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम वर्षा से के लिए जिम्मेदार होता है।

ऐसी रहती है देश में मानसून की गति
आम तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल में दस्तक देता है। इसके बाद 8 जुलाई तक यह पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्तूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

NEET UG 2025: री-एग्जाम की याचिका खारिज, SC ने काउंसलिंग में दी राहत

1

0

NEET UG 2025 परीक्षा में बिजली कटौती से प्रभावित छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से झटका। कोर्ट ने री-एग्जाम की मांग खारिज की, पर काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी। जानें इंदौर-उज्जैन केंद्रों का पूरा मामला और SC का फैसला।

Loading...

Jul 25, 20256 hours ago

'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा.. 28 जुलाई को लोकसभा तो 29 को राज्यसभा में 

संसद के दोनों सदनों में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर महत्वपूर्ण चर्चा होने वाली है। जानकारी के अनुसार, सोमवार, 28 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में इस चर्चा की शुरुआत करेंगे। इस चर्चा में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित अन्य मंत्री भी भाग लेंगे।

Loading...

Jul 25, 20257 hours ago

केंद्रीय कर्मचारी: बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए अब हर साल मिलेंगी 30 अतिरिक्त छुट्टियां

केंद्रीय कर्मियों के लिए बड़ी खबर! अब वे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल या किसी भी व्यक्तिगत कारण से हर साल 30 दिन की अतिरिक्त अर्जित छुट्टी ले सकते हैं। जानें केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा घोषित इस नए नियम से कर्मचारियों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे।

Loading...

Jul 25, 20258 hours ago

जयपुर में Air India की इमरजेंसी लैंडिंग: कार्गो गेट खुला होने के संकेत से हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल

जयपुर से मुंबई जा रही Air India की फ्लाइट AI-612 की कार्गो गेट खुला होने के संकेत के बाद इमरजेंसी लैंडिंग। टेकऑफ के 18 मिनट बाद विमान वापस उतरा। एयरलाइन की सुरक्षा प्रक्रियाओं पर फिर उठे सवाल, DGCA की पिछली चेतावनियां चर्चा में।

Loading...

Jul 25, 20258 hours ago

सीडीएस ने कहा-सेना के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों सीखना आवश्यक

चौहान ने कहा कि अब हमें तीन तरह के योद्धाओं की जरूरत होगी टेक वॉरियर्स, इंफो वॉरियर्स और स्कॉलर वॉरियर्स। जहां टेक वॉरियर्स एआई और साइबर ताकत को इस्तेमाल कर पाएंगे, वहीं इंफो वॉरियर्स नैरेटिव्स को आकार देंगे और फर्जी सूचनाओं का मुकाबला करेंगे।

Loading...

Jul 25, 20259 hours ago