दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक आईएसआईएस आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी।

दिल्ली पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में रांची से आतंकी गिरफ्तार।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक आईएसआईएस आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आतंकी से टीम ने हथियार, केमिकल्स और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गिरफ्तार आतंकी को विशेष टीम दिल्ली ले गई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला सीधे आतंकी कनेक्शन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं, लॉज में मौजूद अन्य दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। बरामद हथियारों और केमिकल्स की जांच विशेषज्ञों के हवाले की गई है, ताकि उनका उद्देश्य स्पष्ट किया जा सके।
एजेंसियों का मानना है कि यह नेटवर्क किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था। पूरे मामले को गंभीरता से देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के लॉज व मकानों की सघन जांच की जा रही है। रांची पहले भी आतंकियों के नेटवर्क का अड्डा बन चुका है। शहर से पहले भी आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है।
लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि आतंकी संगठन इस क्षेत्र को सुरक्षित पनाहगाह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस और एटीएस राज्य पुलिस के साथ मिलकर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गिरफ्तार आतंकियों के तार देश या विदेश के किन नेटवर्क से जुड़े हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनी हाई पावर कमेटी (HPEC) के पुनर्गठन से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोप महज अटकलों पर आधारित हैं।
विश्व जनसंख्या समीक्षा 2026 के अनुसार वैश्विक स्तर पर शतायु व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जानिए भारत में 29,000 शतायु लोगों की स्थिति, जापान के शीर्ष स्थान और अन्य देशों के आंकड़े।
उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तानी जहाज के बीच हुई टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर 1991 के समझौते के उल्लंघन पर आपत्ति दर्ज की।