भोपाल कलेक्टोरेट में किन्नरों ने सुरैया गुरु पर 'किन्नर जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग वहां पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। किन्नरों का आरोप है कि सुरैया गुरु द्वारा उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के पदाधिकारी भी किन्नरों के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।
कलेक्टर के नाम सौंपे गए शिकायती पत्र में किन्नरों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भोपाल में सुरैया हाजी वर्षों से हिंदू किन्नरों को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रही है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हिंदू किन्नरों को मारपीट और धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्हें गोमांस खाने और फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। किन्नरों ने इसे 'किन्नर जिहाद' का नाम देते हुए अपनी जान-माल का खतरा बताया है।
पीड़ित किन्नरों का कहना है कि मंगलवारा क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल है। इस विवाद के कारण वे बधाई लेने (अपनी पारंपरिक आजीविका) के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। हिंदू किन्नर समुदाय ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें झूठे केसों में फंसाने की धमकी दी जा रही है।

पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच हो।
किन्नर समुदाय की सुरक्षा के लिए पुलिस को विशेष निर्देश दिए जाएं।
दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
किन्नरों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
इधर, आरोपों के घेरे में आईं सुरैया गुरु ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, "किन्नर की कोई जाति या धर्म नहीं होता। यह सब झूठ है। असल में यह 'गद्दी' और इलाके के वर्चस्व की लड़ाई है। वे मेरी गद्दी छीनना चाहते हैं, इसलिए धर्म परिवर्तन जैसे मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।