भोपाल भाजपा ने संगठन विस्तार करते हुए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष रविंद्र यती की 37 सदस्यीय टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और IT प्रभारी समेत कई अनुभवी चेहरों को जगह मिली है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद मंगलवार को घोषित भोपाल नगर कार्यकारिणी होल्ड हो गई है। कहा जा रहा है जिला अध्यक्ष रविंद्र यती की 37 सदस्यीय टीम विरोध के बाद फिलहाल रोक दी गई। सोशल मीडिया पहले सूची प्रसारित की गई फिर हटा दी गई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और जिला अध्यक्ष रविंद्र यती ने पहले सूची आधिकारिक हैंडल पर डाली फिर हटा ली।
चलिए जानिए क्यों हटा सूची
विवादित नियुक्तियां: जिला महामंत्री बनाए गए सचिन दास बब्बा की नियुक्ति पर सबसे तीखा विरोध हुआ। उन पर 2013 में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने और भाजपा प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ करने के आरोप हैं।
पार्षदों का क्लब: आरोप है कि नई टीम 'पार्षदों का क्लब' बनकर रह गई है। इसमें अशोक वाणी, राजू अनेजा (प्रतिनिधि), मोनू गोहल (प्रतिनिधि), सुषमा बावीसा और मनोज राठौर जैसे कई पार्षदों या उनके प्रतिनिधियों को पदाधिकारी बना दिया गया है, जिससे समर्पित जमीन कार्यकर्ताओं में असंतोष है।
महामंत्री: मनोज राठौर, योगेश परमार, सचिन दास बब्बा।
उपाध्यक्ष: राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, राकेश कुकरेजा, अशोक वाणी, आदि।
आईटी एवं सोशल मीडिया: विश्वविजय सिंह (प्रभारी) और जगदीश विश्वकर्मा।
यह घोषित की गई थी कार्यकारिणी
01 राजकुमार विश्वकर्मा उपाध्यक्ष
02 अश्विनी राय उपाध्यक्ष
03 राकेश कुकरेजा उपाध्यक्ष
04 अशोक वाणी उपाध्यक्ष
05 राजू अनेजा उपाध्यक्ष
06 भाषित दीक्षित उपाध्यक्ष
07 विभा गरुण उपाध्यक्ष
08 शिखा मोनू गोहल उपाध्यक्ष
09 मनोज राठौर महामंत्री
10 योगेश परमार महामंत्री
11 सचिन दास बब्बा महामंत्री
12 अमन यादव मंत्री
13 योगेश वासवानी मंत्री
14 सुनील यादव मंत्री
15 सुषमा बाविशा मंत्री
16 लक्ष्मी ठाकुर मंत्री
17 पार्थ पाटीदार मंत्री
18 प्रतीक्षा ब्रह्मभट्ट मंत्री
20 राघवेंद्र द्विवेदी कोषाध्यक्ष
21 संतोष जाट सह कोषाध्यक्ष
22 डॉ. योगेंद्र मुखरैया कार्यालय मंत्री
23 अमित कुमार सिंह सह कार्यालय मंत्री
24 सुमित पांडे सह कार्यालय मंत्री
25 विश्व विजय सिंह आई. टी. प्रभारी
26 रवि यादव आई. टी. सह प्रभारी
27 शरद पंडित आई. टी. सह प्रभारी
28 शेखर श्रीवास्तव आई. टी. सह प्रभारी
29 जगदीश विश्वकर्मा सोशल मीडिया प्रभारी
30 हेतराम सोशल मीडिया सह प्रभारी
31 चंद्रभान यादव सोशल मीडिया सह प्रभारी
32 आरती बोराना सोशल मीडिया सह प्रभारी
33 शैलेंद्र निगम कार्यालय प्रभारी
34 सुनील बघेल मन की बात प्रभारी
35 चंद्रशेखर तिवारी (राधे महाराज) मन की बात सह प्रभारी
36 राजेश खटीक मन की बात सह प्रभारी
37 अनुपम जैन मन की बात सह प्रभारी
जिला अध्यक्ष रविंद्र यती ने कहा है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना और आगामी चुनावों के लिए एक अभेद्य कैडर तैयार करना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।