जबलपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन ने 21 में से 9 गेट 1.33 मीटर की औसत ऊंचाई तक खोल दिए हैं।

जबलपुर. स्टार समाचार वेब
जबलपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बरगी बांध लबालब भर गया है। बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन ने 21 में से 9 गेट 1.33 मीटर की औसत ऊंचाई तक खोल दिए हैं। इन गेटों से 52,195 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
सुबह 11 बजे तक बांध का जलस्तर 417.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि बांध में लगभग 98,741 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। प्रशासन ने नर्मदा के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है और लोगों को नदी तथा पुलों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। नर्मदा का जलस्तर 4-5 फीट तक और बढ़ने की आशंका है।

शहडोल में भी भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म तक पानी भर गया है, और रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है। जिला अस्पताल के कई वार्डों, सड़कों और निचले इलाकों के घरों में भी पानी भर गया है। सड़कों पर पानी का बहाव तेज है और कई मुख्य मार्ग जलमग्न होने से आवागमन ठप हो गया है। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का शहर से संपर्क काटने वाले पुलों और रपटों पर आवाजाही रोक दी है। पिछले कई सालों में जुलाई के महीने में ऐसी बारिश नहीं देखी गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जबलपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट सहित 21 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के खाड़ोली गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 11 साल की बच्ची पर बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर कार से गांव पहुंचे और बच्ची पर तेजाब फेंक दिया।
मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।