×

मुखर्जी केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि दूरदृष्टि वाले राष्ट्रनायक थे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अरेरा कॉलोनी श्रेत्र में स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्व. मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। गौरतलब है कि स्व. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था।

By: Arvind Mishra

Jul 06, 20253:35 PM

view14

view0

मुखर्जी केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि दूरदृष्टि वाले राष्ट्रनायक थे

मुख्यमंत्री ने मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, कहा

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को अरेरा कॉलोनी श्रेत्र में स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्व. मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई। गौरतलब है कि स्व. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। इस अवसर पर खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व सांसद आलोक संजर उपस्थित थे। माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदानों को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक स्व मुखर्जी सच्चे राष्ट्रभक्त थे। वे प्रबल राष्ट्रवाद के प्रखर प्रणेता और सदैव राष्ट्रहित चिंतन में जीने वाले मुखर विचारक थे।

उनका जीवन राष्ट्र प्रेम...

सीएम ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि एक दूरदृष्टि वाले राष्ट्रनायक थे। उनका जीवन राष्ट्र प्रेम, आत्मबलिदान और सेवा भावना की प्रेरणा देता है। उन्होंने भारतीय जनमानस की आवाज को बड़ी मुखरता से तत्कालीन सरकार के सामने रखा। मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा देकर राष्ट्रीय एकता की आधारशिला को शिद्दत से मजबूत किया।

भारत राष्ट्र सदैव मुखर्जी का ऋणी रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व मुखर्जी देश की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता के पक्षधर थे। उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए नई दिशा, नए विचार दिए। उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत है। भारत राष्ट्र को और अधिक शक्तिशाली, समरस एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज मुखर्जी के विचार और भी प्रासंगिक हैं। भारत राष्ट्र सदैव मुखर्जी का ऋणी रहेगा।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल भाजपा नई कार्यकारिणी घोषित: रविंद्र यती की टीम में 37 पदाधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल भाजपा नई कार्यकारिणी घोषित: रविंद्र यती की टीम में 37 पदाधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल भाजपा ने संगठन विस्तार करते हुए नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष रविंद्र यती की 37 सदस्यीय टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और IT प्रभारी समेत कई अनुभवी चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Feb 10, 20269:25 PM

खाद्यान्न आवंटन में बड़ा अंतर, डिस्पैच 60% तक लेकिन एफपीएस पहुंच 20% पर अटकी

खाद्यान्न आवंटन में बड़ा अंतर, डिस्पैच 60% तक लेकिन एफपीएस पहुंच 20% पर अटकी

संभाग के छह जिलों में खाद्यान्न आवंटन के बाद डिस्पैच और वास्तविक वितरण के आंकड़ों में गंभीर अंतर सामने आया है। जहां 40 से 60 फीसदी तक खाद्यान्न का डिस्पैच दर्ज हुआ, वहीं उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते यह औसतन 20 से 36 फीसदी रह गया।

Loading...

Feb 10, 20268:23 PM

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज समाधिलीन, धारकुंडी आश्रम में मंत्रों संग युग का मौन अवसान

धारकुंडी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज को भू-समाधि दी गई। यह केवल एक संत की विदाई नहीं, बल्कि करुणा, तप, संयम और मौन साधना से भरे युग का शांत अवसान है।

Loading...

Feb 10, 20267:09 PM

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल: किन्नरों ने कलेक्टोरेट में किया प्रदर्शन, सुरैया पर 'जबरन धर्म परिवर्तन' का आरोप

भोपाल कलेक्टोरेट में किन्नरों ने सुरैया गुरु पर 'किन्नर जिहाद' और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया।

Loading...

Feb 10, 20267:05 PM

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा: बीजेपी नेता जीतू चौधरी ने की खुदकुशी, कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर सूदखोरी का आरोप

खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जीतू चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की। मरने से पहले कांग्रेस नेता पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Loading...

Feb 10, 20264:29 PM