दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच बारिश की एंट्री होने वाली है। एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम अलग-अलग जगहों छिटपुट बहारिश होने की संभावना है।


भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच बारिश की एंट्री होने वाली है। एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज से 3 फरवरी के दौरान मध्यम से तेज बारिश के साथ बर्फबारी देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम अलग-अलग जगहों छिटपुट बहारिश होने की संभावना है। इसके बाद, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 05-07 फरवरी के बीच एक्टिव होगा, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत उत्तर भारत के करीब 8 राज्यों में कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इधर, मध्य प्रदेश में घने कोहरे, बारिश और सर्दी का दौर जारी है।
रीवा से भोपाल तक छाया रहा कोहरा
आज यानी शनिवार सुबह ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा रहा। रीवा में विजिबिलिटी सबसे कम रही। सतना, भोपाल, उज्जैन, श्योपुर, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, देवास, रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, गुना, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरे का असर देखा गया।
दिन में सर्दी का असर बढ़ा
इधर, मध्यप्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दिन में सर्दी का असर बढ़ा है। बड़े शहरों में तापमान 10 डिग्री से ज्यादा ही रहा। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया।
ठंड से ठिठुरे पचमढ़ी-दतिया
पचमढ़ी-दतिया में 7.8 डिग्री, उमरिया में 7.9 डिग्री, रायसेन में 8.2 डिग्री, सतना में 8.6 डिग्री, मंडला में 8.9 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री, नौगांव में 9.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.7 डिग्री और सीधी में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
01 फरवरी- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है।
02 फरवरी- नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश हो सकती है।
03 फरवरी- ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक और आंधी का दौर भी बना रहेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 5 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा रैली निकालने जा रही है। इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।
चुनाव आयोग ने UP, MP और राजस्थान समेत 17 राज्यों/UTs में वोटर लिस्ट का स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) शुरू करने का निर्देश दिया है। जानिए 2027 में 18 साल के होने वाले युवा कैसे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दुष्यंत गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। अंकिता भंडारी हत्याकांड और सीबीआई जांच का हवाला देते हुए यह अपील की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।