दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन राज्यों में संयुक्त आपरेशन चलाकर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ में आईईडी बनाने का सामान भी बरामद हुआ है।
By: Arvind Mishra
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने तीन राज्यों में संयुक्त आपरेशन चलाकर एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान अलग-अलग राज्यों से पांच आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ में आईईडी बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। इससे पहले पुलिस ने दो और आतंकियों को रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, त्योहारी सीजन में भारत को दहलाने की साजिश रच रहे पांच आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों को पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से दबोचा है। गिरफ्तार आतंकियों में से दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को पुलिस ने दो आतंकी रांची और दिल्ली से गिरफ्तार किए थे। गिरफ्तार अशरफ दानिश उर्फ अशहर दानिश और आफताब आतंकी मॉड्यूल गजवा-ए-हिंद के लिए मुस्लिम युवाओं को जिहादी बनाते थे और देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियां करने के लिए तैयार करते थे।
गिरफ्तार किए गए सभी आतंकवादियों के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन व खुफिया एजेंसी आईएसआई से भी जुड़े होने के सुबूत मिले हैं। इस आधार पर आठ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे स्पेशल सेल, एनआईए व आइबी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।
देर रात चले आपरेशन में मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तार आतंकियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के कई सदस्य केमिकल बम बनाने में एक्सपर्ट हैं।
पुलिस ने बताया कि यह आतंकी नेटवर्क दिल्ली में एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहा था. इस सफल आपरेशन ने एक बड़े खतरे को टाल दिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने संकेत दिया है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं, जिसकी जानकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जा सकती है।