सतना की भूमिका जैन ने यूपीएससी 2025 परीक्षा में 331वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। तीसरे प्रयास में मिली सफलता से उन्हें भारतीय राजस्व सेवा में सेवा देने का अवसर मिलेगा।
रीवा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में 750 ग्राम वजन के नवजात को नई जिंदगी, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की सराहनीय सफलता।
उम्मीद की जा रही है कि मार्च-2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया। तभी नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई।
देश का पहला इंटर स्टेट बाघ ट्रांसलोकेशन (अंतर-राज्यीय बाघ स्थानांतरण) का कार्य आखिरकार पूरा हो गया। अभियान के 24वें दिन पेंच प्रबंधन को चकमा दे रही बाघिन पीएन-224 को पकड़कर राजस्थान भेजने सफतलपूर्वक एयर लिफ्ट कर लिया गया है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर जवानों को लाल आतंक से लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है। गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से हथियार भी मिले हैं।
नक्सलवाद को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे मिशन-2026 को लेकर बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कान्हा भोरमदेव डिवीजन (केबी) के 10 नक्सलियों ने देर रात बालाघाट पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण है।
एनआईए ने दिल्ली में लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम ब्लास्ट केस में फरीदाबाद के धौज निवासी एक और आतंकी गतिविधियों में शामिल शोएब को गिरफ्तार किया है। शोएब इस केस का सातवां आरोपी है। विस्फोट में 15 लोगों की मौत हुई थी और दो दर्जन घायल हुए थे।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बेहट रोड स्थित जमदारा मोड़ पर पुलिस और 10 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखते ही बदमाश ने 315 बोर के कट्टे से फायरिंग कर दी।
कल छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा में जिस जगह कुख्यात नक्सली माडवी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत छह नक्सलियों को ढेर किया गया था, वहीं आज फिर एक बड़ी मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में एक बार फिर से पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।






















