खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर हिंसक हो गई।कुछ लोगों ने अमले पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

खंडवा. स्टार समाचार वेब
खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एक बार फिर हिंसक हो गई. सोमवार सुबह 600 पुलिसकर्मी और वन विभाग का अमला भारी संख्या में तैनात किया गया. जंगल को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन 25 जेसीबी मशीनें लेकर उतरा और अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके. इस दौरान कुछ लोगों ने अमले पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
शुरुआती चरण में लगभग 120 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उस पर गड्ढे खोदे गए हैं. इस पूरी कार्रवाई के दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए थे. प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई दर्शाती है कि वे जंगल की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने बताया कि गुड़ी के भिलाई खेड़ा सर्कल के आमाखुजरी बीट में करीब 250 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा था. ये अतिक्रमणकारी खंडवा के आसपास के जिलों से आकर जंगल में हरे-भरे पेड़ों को काटकर कब्जा जमा रहे थे. इस जमीन का उपयोग वे खेती के लिए कर रहे थे. डीएफओ के अनुसार, "कुछ जगहों पर तो उन्होंने हरे-भरे खड़े पेड़ों को भी जला दिया है." इस बार भी अतिक्रमणकारी खेती करने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही वन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मुहिम शुरू कर दी. सुबह 5.30 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई, वन संपदा को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।