मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में PM मोदी की 'मन की बात' सुनी, स्वदेशी की शपथ दिलाई। PM मोदी ने संस्कृत, जनजाति गौरव दिवस, और भारतीय श्वान नस्लों के योगदान की सराहना की।

स्वदेश उत्पादों के उपयोग की शपथ दिलाते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.
हाइलाइट्स
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित कमला नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 127वां एपिसोड सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को 'स्वदेशी' उत्पादों के उपयोग की शपथ भी दिलाई।
'मन की बात' भारत की विविधता का लघु रूप
कार्यक्रम के उपरांत अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यों और अनूठे नवाचारों के बल पर पूरे देश में एक नई और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने 'मन की बात' को विविधता से भरे भारत का एक 'लघु रूप' बताया, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे अनुकरणीय और प्रेरक नवाचारों की जानकारी मिलती है।
यह भी पढ़िए
मुख्यमंत्री ने आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री द्वारा संस्कृत भाषा के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर गुजरात का केवड़िया धाम एक शानदार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में राज्य सरकार का दल भी सहभागिता करेगा। डॉ. यादव ने छठ पूजा को 'भारतीय परिवार परंपरा की सशक्त अभिव्यक्ति' बताते हुए बधाई दी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर महानाट्य 'सम्राट विक्रमादित्य'
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित एक भव्य महानाट्य की प्रस्तुति होगी। यह महानाट्य भोपाल में पाँच मंचों पर पूर्ण भव्यता के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका उद्देश्य उस ऐतिहासिक युग को पुनः जीवंत करना है। उन्होंने जनता से इन कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
'

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।