×

पीएम ने कहा-कमला प्रसाद-बिसेसर को लोग मानते हैं बिहार की बेटी

प्रधानमंत्री शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट आॅफ स्पेन पहुंचे। प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर और उनके 38 मंत्रियों और चार सांसदों ने एयरपोर्ट पर मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

By: Arvind Mishra

Jul 04, 202510:13 AM

view10

view0

पीएम ने कहा-कमला प्रसाद-बिसेसर को लोग मानते हैं बिहार की बेटी

  • गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

  • मोदी ने कहा- भारतीय प्रवासी दिलों में रामायण लाए

  • आपने अपनी मिट्टी छोड़ी, लेकिन संस्कार नहीं छोड़े

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री शुक्रवार तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट आफ स्पेन पहुंचे। प्रधानमंत्री कमला परसाद-बिसेसर और उनके 38 मंत्रियों और चार सांसदों ने एयरपोर्ट पर मोदी की अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तड़के त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साहस की तारीफ की और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को बिहार की बेटी कहा। उन्होंने बिहार के साथ उनके पैतृक संबंधों को याद किया। मोदी ने कमला प्रसाद से सरयू और महाकुंभ का जल कैरेबियाई देश में गंगा धारा में चढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहते थे। कमला खुद वहां गई हैं। लोग उन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। पीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि आपके पूर्वजों ने जो मुश्किलें झेलीं, वे सबसे मजबूत इरादों को भी तोड़ सकती थीं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद के साथ कठिनाइयों का सामना किया। मोदी ने भारतीय समुदाय की यात्रा को साहस की मिसाल बताया। पीएम ने कहा भारतीय प्रवासी गंगा और यमुना को पीछे छोड़ आए, लेकिन अपने दिल में रामायण को साथ लाए। उनके योगदान ने इस देश को सांस्कृतिक, आर्थिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध किया है। वे अपनी मिट्टी छोड़ आए, लेकिन अपने संस्कार नहीं छोड़े। वे सिर्फ प्रवासी नहीं थे, बल्कि एक सभ्यता के दूत थे। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को भी ओवरसीज सिटीजन आॅफ इंडिया कार्ड दिया जाएगा। 

हमारे रिश्ते भौगोलिक सीमाओं से परे 

पीएम मोदी ने कहा- 25 साल पहले मैं यहां आया था। तब से अब तक हमारी दोस्ती और मजबूत हुई है। बनारस, पटना, कोलकाता और दिल्ली भारत के शहर हैं, लेकिन यहां भी इनके नाम की सड़कें हैं। नवरात्रि, महाशिवरात्रि और जन्माष्टमी यहां खुशी, उत्साह और गर्व के साथ मनाए जाते हैं। चौताल और भटक गाना यहां फल-फूल रहे हैं। मैं यहां कई परिचित चेहरों की गर्मजोशी और युवा पीढ़ी की आंखों में उत्सुकता देखता हूं, जो एक साथ जानने और बढ़ने के लिए उत्साहित हैं। हमारे रिश्ते भौगोलिक सीमाओं से परे हैं।

पवित्र सरयू नदी का जल लेकर आया हूं

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की श्रीराम के लिए गहरी आस्था की तारीफ की। उन्होंने कहा- मुझे आपकी प्रभु श्रीराम में गहरी आस्था का पता है। यहां की रामलीला वाकई अनोखी है। मुझे यकीन है कि आप सभी ने 500 साल बाद अयोध्या में रामलला की वापसी का स्वागत किया होगा। आपने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पवित्र जल और शिला भेजी थी। मैं भी उसी भक्ति के साथ कुछ लाया हूं। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं राम मंदिर की प्रतिकृति और पवित्र सरयू नदी का जल लेकर आया हूं।

भारतीय प्रवासी हमारा गर्व

पीएम मोदी ने इस साल हुए महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा-मैं महाकुंभ का पवित्र जल अपने साथ लाया हूं। मैं कमला से अपील करता हूं कि वे संगम और सरयू नदी के पवित्र जल को यहां की गंगा धारा में अर्पित करें। भारतीय प्रवासी हमारा गर्व हैं। आप में से प्रत्येक भारत के मूल्यों और विरासत का राजदूत है। हम सिर्फ खून या सरनेम से नहीं, बल्कि अपनेपन की भावना से जुड़े हैं। भारत आपकी ओर देखता है और आपका स्वागत करता है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

बिहार चुनाव: 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान कल; सम्राट, तेजस्वी, विजय समेत दिग्गजों की किस्मत दांव पर

1

0

बिहार चुनाव: 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान कल; सम्राट, तेजस्वी, विजय समेत दिग्गजों की किस्मत दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को, 121 सीटों पर 3.75 करोड़ मतदाता तय करेंगे 1314 उम्मीदवारों का भविष्य। जानें सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव और विजय सिन्हा जैसे दिग्गजों के बारे में।

Loading...

Nov 05, 20255:25 PM

'सेना को राजनीति में न घसीटें': राहुल गांधी के '10% कंट्रोल' वाले बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार

1

0

'सेना को राजनीति में न घसीटें': राहुल गांधी के '10% कंट्रोल' वाले बयान पर राजनाथ सिंह का पलटवार

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के सेना पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने सेना पर 10% आबादी के नियंत्रण का दावा किया था, जिस पर सिंह ने उन्हें सशस्त्र बलों को राजनीति में घसीटने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Loading...

Nov 05, 20254:41 PM

हरियाणा चुनाव में 25 लाख 'फर्जी' वोटों की चोरी का राहुल गांधी का दावा: केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया 'फर्जी प्रजेंटेशन'

1

0

हरियाणा चुनाव में 25 लाख 'फर्जी' वोटों की चोरी का राहुल गांधी का दावा: केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया 'फर्जी प्रजेंटेशन'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटर्स के कारण कांग्रेस जीती हुई सीट हारी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे 'फर्जी प्रजेंटेशन' और ध्यान भटकाने की रणनीति बताया।

Loading...

Nov 05, 20254:15 PM

जम्मू-कश्मीर... आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़... जवान घायल

1

0

जम्मू-कश्मीर... आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़... जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई।  सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। सेना की व्हाइटनाइट कोर ने एक्स पर लिखा- तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया सूचना पर अभियान चलाया गया है।

Loading...

Nov 05, 202511:10 AM