×

जिंदगी से खिलवाड़! जाम में फंसे तो ट्रैक पर ही दौड़ा दी बाइक

मध्यप्रदेश अजब है...गजब है... यह बात यूं ही नहीं कही जाती, क्योंकि यहां कारनामें भी अजब-गजब सामने आते रहते हैं और जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। इसी तरह का एक और वाक्या श्योपुर में देखने को मिला है। यहां लोगों ने जान जोखिम में डाल रेल की पटरी पर ही अपनी बाइकें दौड़ा दीं।

By: Arvind Mishra

Jul 01, 202512:20 PM

view21

view0

जिंदगी से खिलवाड़! जाम में फंसे तो ट्रैक पर ही दौड़ा दी बाइक

श्योपुर में पुल से गुजरे लोग, शुक्र है..ट्रेन नहीं आई वरना...

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश अजब है...गजब है... यह बात यूं ही नहीं कही जाती, क्योंकि यहां कारनामें भी अजब-गजब सामने आते रहते हैं और जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। इसी तरह का एक और वाक्या श्योपुर में देखने को मिला है। यहां लोगों ने जान जोखिम में डाल रेल की पटरी पर ही अपनी बाइकें दौड़ा दीं। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  यह ट्रैक श्योपुर से ग्वालियर के बीच चलने वाली सिंधिया रियासत कालीन नैरोगेज ट्रेन का है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन सात साल पहले बंद हो चुका है। दरअसल, मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों लोग अपनी बाइकें रेलवे ट्रैक पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। यह मामला चंबल नदी के ऊपर बने रेलवे ट्रैक का है, जहां लोगों ने अपनी बाइकें निकालकर जोखिम भरा सफर तय किया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आई, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

प्रदर्शन के कारण मार्ग था बंद

तीन दिन पहले बिजली समस्या से जूझ रहे आदिवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसके कारण श्योपुर-माधोपुर हाइवे में सलापुरा पुलिया पर जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को आवाजाही में कठिनाई हुई तो उन्होंने वैकल्पिक रास्ता अपनाया। पहले नैरोगेज पुल से एक युवक ने अपनी बाइक पटरी से निकाली। जिसके बाद तकरीबन 200 से ज्यादा बाइकें नेरोगेज ट्रैक से गुजरीं।

ऊपर ट्रैक, नीचे चंबल नदी

इस रेलवे ट्रैक पर नीचे चंबल नदी है। अगर इस दौरान थोड़ी से चूक होती तो बाइक समेत लोग कई फीट नीचे मौत के मुंह में समा जाते। हालांकि, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में प्रशासन पर भी सवाल उठता है कि प्रदर्शन की वजह से सड़क पर जाम लगा तो वाहन चालकों के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता क्यों नहीं निकाला गया। वहीं अगर कोई बड़ी अनहोनी होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना, 6 रेंजों में उतरेगा अमला

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना, 6 रेंजों में उतरेगा अमला

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना शुरू, छह रेंज चिन्हित, वनकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

Loading...

Feb 18, 20264:19 PM

फ्लाई बिग हुई स्काई होप, मार्च से 19 सीटर विमान भोपाल तक भरेंगे उड़ान

फ्लाई बिग हुई स्काई होप, मार्च से 19 सीटर विमान भोपाल तक भरेंगे उड़ान

रीवा एयरपोर्ट से भोपाल के बीच मार्च से फिर शुरू होगी 19 सीटर विमान सेवा, फ्लाई बिग का नाम बदलकर स्काई होप।

Loading...

Feb 18, 20264:17 PM

रीवा में प्रदर्शन हिंसा मामले में पुलिस सख्त, फोटो-वीडियो से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

रीवा में प्रदर्शन हिंसा मामले में पुलिस सख्त, फोटो-वीडियो से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

रीवा में यूजीसी बिल समर्थन प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैलाने वालों की फोटो-वीडियो से पहचान, एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तैयारी।

Loading...

Feb 18, 20264:13 PM

बेटी के विवाह से पहले चोर ले उड़े 5 लाख के जेवर और 80 हजार नगद

बेटी के विवाह से पहले चोर ले उड़े 5 लाख के जेवर और 80 हजार नगद

सतना जिले में चोरी की बड़ी वारदात, बेटी के विवाह के लिए जमा जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

Loading...

Feb 18, 20264:10 PM