×

बेटी के विवाह से पहले चोर ले उड़े 5 लाख के जेवर और 80 हजार नगद

सतना जिले में चोरी की बड़ी वारदात, बेटी के विवाह के लिए जमा जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

By: Yogesh Patel

Feb 18, 20264:10 PM

view2

view0

बेटी के विवाह से पहले चोर ले उड़े 5 लाख के जेवर और 80 हजार नगद

हाइलाइट्स:

  • घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए 5 लाख के जेवर और 80 हजार नकद
  • बेटी के विवाह के लिए जमा की गई थी पूरी रकम
  • साइबर सेल और पुलिस ने शुरू की जांच, संदिग्धों की तलाश

सतना, स्टार समाचार वेब

शहर से लेकर गांव तक चोरों का आतंक है। आए दिन दुकान, मकान का ताला टूट रहा है। दो पहिया, चार पहिया वाहन चोरी हो रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस चोर गिरोह को चिन्हित नहीं कर पा रही है। जो चिन्हित गिरोह हैं वे पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं। सोमवार- मंगलवार की दरम्यानी रात जिले में सक्रिय चोर गिरोह ने घर में घुसकर 5 लाख रुपए के जेवरात और 80 हजार रुपए नगद पार कर दिए। जेवर और नगदी बेटी के विवाह के लिए जमा किए गए थे। 

घर में मौजूद थे तीन सदस्य 

जानकारी के अनुसार नागौद थाना के पोड़ी चौकी अन्तर्गत पनगरी निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी श्यामबाई पटेल के अलावा बहू और बेटी सोमवार को घर पर थी। भोजन करने के उपरांत सभी घर के एक कमरे में सोने चली गईं। रात के समय ताला तोड़कर चोर गिरोह के सदस्य घर के अन्दर घुस आए। दबे पांव चोर उस कमरे में गए जहां पर कीमती सामान रखा हुआ था। लोहे की पेटी को खोलकर चोरों ने 5 जोड़ी चांदी की पायल, 3 जोड़ी बिछिया, चांदी की 20 चूड़ी, सोने का झुमका और 80 हजार रुपए पार कर दिए। 

अगले माह है विवाह 

लक्ष्मण सिंह पटेल पीथमपुर में नौकरी करता है, उसके बेटी का विवाह अगले माह होना है। बेटी के विवाह के लिए लक्ष्मण ने सोने- चांदी के जेवरात व नगदी जमा कर रखी थी। बताया गया कि चोरी के वक्त लक्ष्मण की पत्नी, बेटी और बहू एक कमरे में सो रही थी। चोरों के घर में प्रवेश करने की जानकारी तीनों को नहीं लगी। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरी की घटना के पीछे स्थानीय जानकारों का हाथ हो सकता है। मंगलवार को सुबह सूचना दिए जाने पर पुलिस के अलावा जिला मुख्यालय से पहुंची साइबर सेल की टीम ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस के द्वारा आसपास के रहने वाले संदिग्धों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मंडला: SDM  का रीडर 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त जबलपुर की बड़ी कार्रवाई

मंडला: SDM का रीडर 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त जबलपुर की बड़ी कार्रवाई

मंडला जिले के निवास में लोकायुक्त पुलिस ने SDM कार्यालय के रीडर काशीराम मरावी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। खसरा सुधार के बदले मांगी थी 10 हजार की घूस।

Loading...

Feb 18, 20265:47 PM

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना, 6 रेंजों में उतरेगा अमला

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना, 6 रेंजों में उतरेगा अमला

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना शुरू, छह रेंज चिन्हित, वनकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

Loading...

Feb 18, 20264:19 PM

फ्लाई बिग हुई स्काई होप, मार्च से 19 सीटर विमान भोपाल तक भरेंगे उड़ान

फ्लाई बिग हुई स्काई होप, मार्च से 19 सीटर विमान भोपाल तक भरेंगे उड़ान

रीवा एयरपोर्ट से भोपाल के बीच मार्च से फिर शुरू होगी 19 सीटर विमान सेवा, फ्लाई बिग का नाम बदलकर स्काई होप।

Loading...

Feb 18, 20264:17 PM

रीवा में प्रदर्शन हिंसा मामले में पुलिस सख्त, फोटो-वीडियो से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

रीवा में प्रदर्शन हिंसा मामले में पुलिस सख्त, फोटो-वीडियो से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

रीवा में यूजीसी बिल समर्थन प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैलाने वालों की फोटो-वीडियो से पहचान, एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तैयारी।

Loading...

Feb 18, 20264:13 PM