केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब दो तरह के नुकसान भी कवर किए जाएंगे, जिनकी किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे।

अगर जंगली जानवर फसल खराब करते हैं, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब दो तरह के नुकसान भी कवर किए जाएंगे, जिनकी किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे। दरअसल, अन्नदाताओं के लिए सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि मेहनत से उगाई गई फसल अगर अचानक किसी जंगली जानवर के हमले से बर्बाद हो जाए या तेज बारिश और जलभराव में डूब जाए, तो पूरा नुकसान किसान को ही झेलना पड़ता है। अब सरकार ने इसी चिंता को दूर करते हुए बड़ी राहत दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान पर भी मुआवजा मिलेगा। इसके साथ ही अत्यधिक बारिश से आई बाढ़ या जलभराव के कारण फसल को हुए नुकसान को भी योजना में शामिल कर लिया गया है। अगर जंगली जानवर फसल खराब करते हैं, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा। अगर भारी बारिश से जलभराव होता है और फसल बर्बाद होती है, तो भी नुकसान की भरपाई की जाएगी। ये दोनों नुकसान अब बीमा के अंदर शामिल होंगे और इसका फायदा किसानों को खरीफ 2026 से मिलेगा।
72 घंटे में दर्ज करानी होगी जानकारी
सरकार के मुताबिक अगर कोई हाथी, जंगली सूअर, नीलगाय, हिरन या बंदर किसी किसान की बीमित फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, तो किसान बीमा का क्लेम ले सकता है। बस किसान को 72 घंटे के अंदर फसल बीमा ऐप पर जियो-टैग फोटो के साथ नुकसान की जानकारी दर्ज करनी होगी, ताकि फसल बीमा की प्रक्रिया जल्दी आगे बढ़ सके।
देर मत करो! फसल का बीमा कराओ
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- पहले जंगली जानवरों और जलभराव से नुकसान कवर नहीं होता था। अब दोनों नुकसान का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद, जिन्होंने किसानों की मांग को स्वीकार किया। पीएम फसल बीमा योजना में दो नए जोखिम जोड़ दिए गए हैं। मैं किसानों से आह्वान करता हूं कि जल्द से जल्द अपनी फसल का बीमा करवाएं, क्योंकि अब सुरक्षा दायरा और मजबूत हो गया है।
अब बीमा कंपनी भरपाई करेगी
सरकार का कहना है कि इस फैसले से लाखों किसानों की आर्थिक परेशानी काफी कम होगी, क्योंकि हर साल बारिश और जंगली जानवर फसल का भारी नुकसान करते हैं। अब चाहे नुकसान खेत के अंदर जानवरों ने किया हो या खेत पानी से भर गया हो, दोनों ही हालात में अब बीमा कंपनी भरपाई करेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।