×

रूस ने दागे 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें

रूस ने यूक्रेन पर एक ही रात में रिकॉर्ड 728 ड्रोनों और 13 मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना ने 296 ड्रोनों और सात मिसाइलों को मार गिराया जबकि 415 ड्रोन रडार से गायब हो गए या जैम कर दिए गए। हमला वोलिन और लुत्स्क जैसे पश्चिमी इलाकों में हुआ। 

By: Sandeep malviya

Jul 09, 20255:40 PM

view6

view0

रूस ने दागे 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें

कीव।   यूक्रेन पर रूस ने  रात को रिकॉर्ड 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले को अब तक का सबसे बड़ा हमला करार दिया है। इन ड्रोनों में ईरान निर्मित  शहीद ड्रोन और कई डिकॉय ड्रोन शामिल थे। हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन का पश्चिमी वोलिन क्षेत्र और उसकी राजधानी लुत्स्क रहा, जो पोलैंड और बेलारूस की सीमा से सटा हुआ है। यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि उसने 296 ड्रोनों और सात मिसाइलों को मार गिराया। बाकी 415 ड्रोन या तो रडार से गायब हो गए या फिर इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग तकनीक से निष्क्रिय कर दिए गए। यह हमला रातभर चला और इसका असर कई इलाकों में बिजली सप्लाई और संचार नेटवर्क पर पड़ा। इससे नागरिकों में दहशत फैल गई।

वोलिन और लुत्स्क को बनाया निशाना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस द्वारा किए गए हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों में देश का उत्तर-पश्चिमी शहर लुत्स्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यह शहर पोलैंड और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है और यहां यूक्रेनी सेना के एयरबेस भी मौजूद हैं, जहां से कार्गो प्लेन और फाइटर जेट्स नियमित रूप से उड़ान भरते हैं।जेलेंस्की के मुताबिक, रूस का ये हमला पश्चिमी क्षेत्र की आपूर्ति लाइनों को निशाना बनाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी इंटरसेप्टर ड्रोन्स अब रूस के शाहेद ड्रोन्स को प्रभावी तरीके से रोक रहे हैं और देश में घरेलू एंटी-एयरक्राफ्ट ड्रोन्स का उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है।

रूसी रणनीति में बदलाव के संकेत

सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में ड्रोनों का इस्तेमाल यह दिखाता है कि रूस अब पारंपरिक मिसाइलों की जगह ड्रोनों पर ज्यादा भरोसा कर रहा है। इससे लागत कम होती है और रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है। साथ ही डिकॉय ड्रोन से यूक्रेन की एयर डिफेंस को भ्रमित करने की कोशिश भी की गई।

यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई और चेतावनी

यूक्रेन के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि वे इन हमलों का जवाब देंगे और रूस की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करने के लिए और मजबूत कदम उठाएंगे। यूक्रेन ने फिर से पश्चिमी देशों से और अधिक एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की है, खासतौर पर अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम की।

नागरिकों में बढ़ती चिंता और वैश्विक प्रतिक्रिया

इस हमले के बाद यूक्रेन में आम नागरिकों के बीच डर का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि रूस को नागरिक इलाकों पर हमला करने से बचना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले BNP का बड़ा बयान: भारत से संबंधों और शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या कहा?

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले BNP का बड़ा बयान: भारत से संबंधों और शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या कहा?

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन से पहले BNP ने भारत के साथ शांति और शेख हसीना की वापसी पर अहम बयान दिया है। जानें तारिक रहमान की नई कूटनीति और भारत-बांग्लादेश रिश्तों का भविष्य

Loading...

Feb 16, 20266:26 PM

मॉस्को हॉस्टल में भीषण आग: जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग, 6 घायल

मॉस्को हॉस्टल में भीषण आग: जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग, 6 घायल

रूस के मॉस्को में एक हॉस्टल में भीषण आग लगने से 6 लोग घायल हो गए। देखें कैसे लोगों ने चौथी मंजिल से कूदकर बचाई अपनी जान

Loading...

Feb 16, 20265:13 PM

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

हत्या की साजिश: इंडियन निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के केस में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को जेल की सजा सुनाई गई। निखिल ने अमेरिका के न्यूयॉर्क की कोर्ट में गुनाह कबूल कर लिया है। 29 मई को सजा का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट कर निखिल के अपराध कबूलने की जानकारी दी।

Loading...

Feb 14, 20269:32 AM

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश चुनाव: खालिदा के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना तय

बांग्लादेश में गुरुवार को हुए 13वें संसदीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रचंड जीत हासिल करती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि बीएनपी ने 300 सदस्यों वाली संसद में 151 सीटें जीत ली हैं जबकि कई अन्य सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

Loading...

Feb 13, 20269:15 AM

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड मास शूटिंग: पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर में मचाया कत्लेआम, 22 बच्चों सहित 34 की मौत

थाईलैंड के नोंग बुआ लाम्फू में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने डे-केयर सेंटर में फायरिंग कर 34 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 22 बच्चे शामिल हैं। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली

Loading...

Feb 11, 20265:34 PM