×

SSC Phase-13 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी फेज-13 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

By: Ajay Tiwari

Jul 22, 20259:22 PM

view5

view0

SSC Phase-13 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली: स्टार समाचार वेब. एजुकेशन डेस्क, 
कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी फेज-13 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 
कब हुई थी परीक्षा...  SSC Phase-13 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24 जुलाई से 01 अगस्त के बीच सीबीटी मोड में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड को डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती.... अधिसूचना के अनुसार 2423 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही एसएससी की ओर से फेज-13 की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24, 25, 26, 28, 29, 30 , 31 जुलाई से 01 अगस्त, 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। 
परीक्षा पैटर्न... परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य बुद्धि, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। परीक्षा का माध्यम हिंदी व अंग्रेजी निर्धारित किया गया है।


Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नवोदय विद्यालय EWS आरक्षण विवाद: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

नवोदय विद्यालय EWS आरक्षण विवाद: एमपी हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 650+ नवोदय विद्यालयों में EWS आरक्षण लागू न होने पर केंद्र से जवाब मांगा है। जानें क्या है 103वां संविधान संशोधन और पूरा मामला।

Loading...

Mar 17, 20265:54 PM

मध्यप्रदेश: अप्रैल में ही घोषित हो जाएगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

मध्यप्रदेश: अप्रैल में ही घोषित हो जाएगा 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम

मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने का दावा किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस वर्ष बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होकर 7 मार्च को समाप्त हो गई थीं। परीक्षा जल्दी समाप्त होने के कारण पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है।

Loading...

Mar 15, 20269:53 AM

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के आधार पर कक्षा आठवीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी करने के बाद अब कक्षा नौवीं के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें विज्ञान के साथ ही गणित सहित अन्य विषयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

Loading...

Mar 07, 202610:00 AM

UPSC CSE 2025 Final Result Out: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें 958 चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और कैटेगरी वाइज डेटा।

UPSC CSE 2025 Final Result Out: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें 958 चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और कैटेगरी वाइज डेटा।

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर। जानें टॉप-20 उम्मीदवारों के नाम, खाली पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 06, 20264:24 PM

मध्यप्रदेश: नए शिक्षा सत्र से बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 7 और 12वीं में होंगे 6 पेपर

मध्यप्रदेश: नए शिक्षा सत्र से बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 7 और 12वीं में होंगे 6 पेपर

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। एक दशक से  से चले आ रहे बेस्ट ऑफ फाइव सिस्टम, जिसमें एक विषय में फेल होने पर भी छात्र पास मान लिए जाते थे, उसे अब समाप्त किया जा रहा है।

Loading...

Mar 05, 202612:48 PM