×

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के आधार पर कक्षा आठवीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी करने के बाद अब कक्षा नौवीं के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें विज्ञान के साथ ही गणित सहित अन्य विषयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

By: Arvind Mishra

Mar 07, 202610:00 AM

view3

view0

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

अब कक्षा नौवीं के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम जारी किया है।

  • अब बच्चे पढ़ेंगे अर्थमेटिक और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन
  • गणित पाठ्यक्रम में एप्लीकेशन,तार्किक सोच पर जोर
  • एपी, जीपी जैसे विषय अब कक्षा नौवीं में होंगे शामिल

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के आधार पर कक्षा आठवीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी करने के बाद अब कक्षा नौवीं के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें विज्ञान के साथ ही गणित सहित अन्य विषयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गणित में एप्लीकेशन यानी अनुप्रयोग और तार्किक सोच पर अधिक जोर दिया गया है। इसमें गणित को वास्तविक जीवन की समस्याओं से जोड़ने और बीजगणितीय सोच विकसित करने पर जोर दिया गया है। विद्यार्थियों को पहले कक्षा 10वीं और 11वीं में पढ़ाया जाने वाले अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जेपी) जैसे टापिक अब कक्षा नौवीं में ही पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा फाइनेंशियल मैथ्स के माध्यम से वृद्धि और क्षय के पैटर्न और प्रायिकता यानी प्रोबेबिलिटी पर एक अलग अध्याय जोड़ा गया है।

नए सत्र से नया अध्याय

एनसीईआरटी की ओर से जारी इस पाठ्यक्रम को सत्र 2026-27 में लागू किया जाना है। कक्षा नौ के गणित पाठ्यक्रम में कुल 15 अध्याय होंगे। गणित विषय में उक्त बदलावों के साथ ही कंस्ट्रक्शन्स व पैरललोग्राम और त्रिभुज के क्षेत्रफल से जुड़े अध्याय हटाए गए हैं। हालांकि संख्या पद्धति, बहुपद, निदेर्शांक ज्यामिति, त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, हेरान का सूत्र, पृष्ठीय क्षेत्रफल व आयतन और सांख्यिकी जैसे प्रमुख विषय पाठ्यक्रम का हिस्सा बने हुए हैं।

गणित को बताया सार्वभौमिक भाषा

नई पाठ्यचर्या में गणित को सार्वभौमिक भाषा बताया गया है, जो तर्क और रीजनिंग के माध्यम से दुनिया को समझने का माध्यम बनती है। इसमें संख्याएं, आकृतियां, पैटर्न और उनके संबंधों के अध्ययन के जरिए विद्यार्थियों को प्रकृति, तकनीक और दैनिक जीवन की अनेक प्रक्रियाओं को समझने में मदद मिलती है।

गणित केवल सैद्धांतिक विषय नहीं

पाठ्यक्रम के अनुसार गणित केवल सैद्धांतिक विषय नहीं है, बल्कि इंजीनियरिंग, चिकित्सा, अर्थशास्त्र और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों की प्रगति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। एनसीएफ-एसई 2023 के अनुसार गणितीय ज्ञान क्रमिक रूप से विकसित होता है, जिसमें प्रत्येक नई अवधारणा पहले से सीखी गई जानकारी पर आधारित होती है।

गणित में सत्यता का आधार तर्क-प्रमाण

अन्य विज्ञानों के विपरीत गणित में सत्यता का आधार तर्क और प्रमाण होता है, न कि प्रयोग और अवलोकन। गणित अमूर्त (एब्सट्रैक्ट) अवधारणाओं पर आधारित होता है, लेकिन इन्हीं अवधारणाओं के माध्यम से राकेट की गति, भवन निर्माण की डिजाइन और तकनीकी माडलिंग जैसे वास्तविक जीवन के कार्य समझे जाते हैं।

अभ्यास को दी गई केंद्रीय भूमिका

सीबीएसई के डिप्टी सिटी कोआर्डिनेटर व गणित विषय के शिक्षक रहे बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल गोपाल दीक्षित के अनुसार नई पाठ्यचर्या में स्पष्ट किया गया है कि गणित में अभ्यास (प्रैक्टिस) अत्यंत महत्वपूर्ण है। नियमित और उद्देश्यपूर्ण अभ्यास से विद्यार्थियों में गणना की दक्षता, समस्या समाधान क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है। पाठ्यक्रम में यह भी कहा गया है कि अभ्यास केवल अधिक प्रश्न हल करने तक सीमित न रहे, बल्कि समझ के साथ किया गया विविध और उद्देश्यपूर्ण अभ्यास ही प्रभावी होगा। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

एनसीईआरटी: नौवीं में वित्तीय गणित का नया अध्याय जोड़ा, 2026-27 से लागू 

एनसीईआरटी ने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के आधार पर कक्षा आठवीं तक का नया पाठ्यक्रम जारी करने के बाद अब कक्षा नौवीं के लिए संशोधित ड्राफ्ट पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें विज्ञान के साथ ही गणित सहित अन्य विषयों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

Loading...

Mar 07, 202610:00 AM

UPSC CSE 2025 Final Result Out: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें 958 चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और कैटेगरी वाइज डेटा।

UPSC CSE 2025 Final Result Out: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें 958 चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट और कैटेगरी वाइज डेटा।

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर। जानें टॉप-20 उम्मीदवारों के नाम, खाली पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Loading...

Mar 06, 20264:24 PM

मध्यप्रदेश: नए शिक्षा सत्र से बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 7 और 12वीं में होंगे 6 पेपर

मध्यप्रदेश: नए शिक्षा सत्र से बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 7 और 12वीं में होंगे 6 पेपर

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। एक दशक से  से चले आ रहे बेस्ट ऑफ फाइव सिस्टम, जिसमें एक विषय में फेल होने पर भी छात्र पास मान लिए जाते थे, उसे अब समाप्त किया जा रहा है।

Loading...

Mar 05, 202612:48 PM

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

दिल्ली में मचा हड़कंप: चार स्कूल और एक बैंक को बम की धमकी

देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है। दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय समेत कई स्कूलों में आज फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया।

Loading...

Mar 02, 202611:23 AM

12वीं के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्स 2026: कम समय में पाएं हाई-सैलरी जॉब

12वीं के बाद बेस्ट डिप्लोमा कोर्स 2026: कम समय में पाएं हाई-सैलरी जॉब

12वीं पास करने के बाद जल्द नौकरी पाना चाहते हैं? देखें टॉप 5 डिप्लोमा कोर्सेज की लिस्ट जिनमें अकाउंटिंग, डिजिटल मार्केटिंग और रिटेल मैनेजमेंट जैसे विकल्प शामिल हैं।

Loading...

Feb 28, 20267:06 PM