राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 9-10 अगस्त को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कैंसर केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही शहर में विभिन्न समाजों से जुड़े लोगों के साथ अलग-अलग सत्रों में चर्चा भी करेंगे। यह मोहन भागवत का पिछले आठ महीनों में तीसरा इंदौर दौरा होगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 9-10 अगस्त को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कैंसर केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही शहर में विभिन्न समाजों से जुड़े लोगों के साथ अलग-अलग सत्रों में चर्चा भी करेंगे। यह मोहन भागवत का पिछले आठ महीनों में तीसरा इंदौर दौरा होगा। इससे पहले वे तीन जनवरी और 13 जनवरी 2025 को भी इंदौर आ चुके हैं। दरअसल, संघ प्रमुख भागवत 9 अगस्त की शाम इंदौर पहुंचेंगे। अगले दिन 10 अगस्त को श्री गुरुजी सेवा न्यास के प्रकल्प माधव-सृष्टि आरोग्य केंद्र के कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। सरसंघचालक के आगमन की तैयारी में राष्ट्रीय आरएसएस का मालवा प्रांत जुट गया है। रामबाग में अर्चना एवं पंत वैध कॉलोनी के सुदर्शन कार्यालय पर पदाधिकारियों की चहलकदमी दिनभर बनी रही। संघ मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख जयशंकर शर्मा के अनुसार भागवत नौ अगस्त की शाम सात बजे आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मालवा प्रांत की सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे कैंसर केयर सेंटर का शुभारंभ करेंगे।
पिछले आठ महीने में संघ प्रमुख भागवत का इंदौर में तीसरा आगमन है। सबसे पहले तीन जनवरी को आरएसएस के शताब्दी कार्यक्रम स्वर शतकम में शामिल हुए थे। इसके बाद 13 जनवरी को आए थे। इसमें रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को देवी अहिल्या राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कैंसर केयर सेंटर दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। 26 करोड़ से इसके पहले चरण में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्लस थ्री निर्माण कार्य का उद्घाटन होगा। इसके दूसरे चरण में हाइटेक मशीन और अन्य फ्लोर के निर्माण कार्य किए जाएंगे।
सामाजिक सद्भाव बैठक में सरसंघचालक विभिन्न संवाद सत्रों में सहभागी होंगे। मालवा प्रांत सामाजिक सद्भाव संयोजक दिनेश गुप्ता ने बताया कि शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन (स्वदेशी जीवनशैली, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन तथा समरसता) पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन विषयों पर समाज के प्रतिनिधि भी अपने कार्यों का विवरण प्रस्तुत करेंगे।
...........


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।