CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में हाई-लेवल बैठक की। मेट्रो रूट खजराना से अंडरग्राउंड होगा। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन में रतलाम शामिल, जिससे क्षेत्रफल 14,000 वर्ग किमी होगा। ₹773 करोड़ से एमवायएच की नई बिल्डिंग बनेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में शहर के प्रमुख विकास कार्यों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, क्षेत्रीय विकास और शहरी सुरक्षा पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि इंदौर में मेट्रो रेल का रूट अंडरग्राउंड ही रहेगा और एलिवेटेड ब्रिज की मौजूदा योजना में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह निर्णय तकनीकी मानकों और शहर की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
मेट्रो अंडरग्राउंडिंग: सीएम ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए मेट्रो ट्रेन का रूट खजराना वाले हिस्से से अंडरग्राउंड किया जाएगा। इस पर आने वाला ₹800-900 करोड़ का अतिरिक्त खर्च राज्य सरकार वहन करेगी, जिसे उन्होंने शहर हित की दृष्टि से लिया गया फैसला बताया।
एमवाय अस्पताल का रीडेवलपमेंट: मुख्यमंत्री ने एमवाय अस्पताल की नई बिल्डिंग के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पुरानी बिल्डिंग में चूहों के कारण आई दिक्कत को देखते हुए, अब ₹773 करोड़ की लागत से एक आधुनिक और गौरवशाली नई बिल्डिंग बनाई जा रही है, जिसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन की महत्वाकांक्षी योजना के विस्तार की घोषणा की। प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन रीजन का क्षेत्रफल अब लगभग 14,000 वर्ग किलोमीटर होगा। पूर्व में इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, धार और देवास के 10,000 वर्ग किमी हिस्से शामिल थे, लेकिन अब रतलाम शहर को भी इसमें शामिल किया गया है। इस विस्तार का उद्देश्य इंदौर को एक मजबूत क्षेत्रीय आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे इन छह शहरों में परिवहन, उद्योग और रोजगार के नए अवसर तेजी से सृजित होंगे।

बैठक में शहर के यातायात सुधार, नई बस सेवाओं का विस्तार, नए रिंग रोड, बायपास और पलासिया स्थित लोक निर्माण विभाग की जमीन के री-डेवलपमेंट (री-डेंसिफिकेशन) जैसे अहम प्रोजेक्ट्स पर प्रेजेंटेशन दिया गया।
नाइट लाइफ और सुरक्षा: सीएम यादव ने नाइट लाइफ पॉलिसी के क्रियान्वयन के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी प्रोजेक्ट द्वारा निगरानी को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
अन्य समीक्षाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना-2, इकोनॉमिक कॉरिडोर, हुकुमचंद मिल की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट, स्टार्टअप पार्क और कन्वेंशन सेंटर की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। साथ ही, नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान, नए श्रम कानूनों का क्रियान्वयन और पर्यावरण सुधार व पौधारोपण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक से पहले, मुख्यमंत्री ने इंदौर एयरपोर्ट पर सराफा विद्या निकेतन स्कूल के 50 साल पूरे होने पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।