×

1 करोड़ से बना स्कूल भवन जर्जर दीवारों में सीलन

गिर रहा प्लास्टर

By: Gulab rohit

Nov 13, 202510:09 PM

view5

view0

1 करोड़ से बना स्कूल भवन जर्जर दीवारों में सीलन

गंजबासौदा। लगदा गांव का शासकीय हाई स्कूल छात्रों की जान के लिए खतरा बन गया है। स्कूल की बिल्डिंग एक करोड़ की लागत से बनी थी। अभी यह गारंटी पीरियड में है। इसके बावजूद छत से पानी टपक रहा है। दीवारों में सीलन आ गई है। रंग-रोगन उखड़ चुका है। हालत देखकर लगता है जैसे यह भवन कई दशक पुराना हो। छात्रों ने बताया कि प्लास्टर गिरना आम बात हो गई है। पढ़ाई के दौरान डर बना रहता है कि कब क्या गिर जाए। स्कूल के बाहर नाली की हालत भी खराब है। बच्चे नाली पार करते समय गिरने से डरते हैं। एक चूक से गंभीर चोट लग सकती है।
प्राचार्य पीएस नामदेव ने बताया कि ठेकेदार से कई बार मरम्मत के लिए कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल प्रशासन की लापरवाही से छात्र खतरे में हैं। बाथरूम की हालत भी बेहद खराब है। अंदर इतनी गंदगी है कि छात्र उसका उपयोग नहीं कर पाते। उन्हें बाहर जाना पड़ता है। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
स्कूल में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा
गांव के लोगों का कहना है कि स्कूल में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा दिख रही है। निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। फंड का सही उपयोग नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मांग की है कि मरम्मत के लिए ठेकेदार पर दबाव बनाया जाए। साथ ही भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पिपरिया में कल आठ घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

2

0

पिपरिया में कल आठ घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

7 उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में बस कंडक्टर बदले जाएंगे, शहरी-ग्रामीण होंगे प्रभावित

Loading...

Nov 13, 202510:06 PM

शुभांशु सोनी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता

4

0

शुभांशु सोनी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता

साधारण पृष्ठभूमि से हासिल किया बड़ा मुकाम 

Loading...

Nov 13, 202510:04 PM

रवांडा अफ्रीका से आए प्रतिनिधियों ने शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय का किया भ्रमण

3

0

रवांडा अफ्रीका से आए प्रतिनिधियों ने शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय का किया भ्रमण

भ्रमण के दौरान चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय भी मौजूद रहे। रवांडा की टीम ने अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, समर्पित स्टाफ एवं रोगी-केंद्रित सेवाओं की सराहना की।

Loading...

Nov 13, 202510:02 PM

MP Tech Growth Conclave 2.0: डॉ. मोहन यादव ने पेश की 'अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025', उज्जैन बनेगा Space Innovation Hub

6

0

MP Tech Growth Conclave 2.0: डॉ. मोहन यादव ने पेश की 'अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025', उज्जैन बनेगा Space Innovation Hub

इंदौर में आयोजित MP टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश और नवाचार पर चर्चा की। जानिए 'मध्यप्रदेश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी नीति 2025' का मसौदा, जिसका लक्ष्य उज्जैन को स्पेस इनोवेशन केंद्र बनाना है।

Loading...

Nov 13, 20257:40 PM