केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की इछावर तहसील के धामंदा गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- दारू किसी भी कीमत पर गांवों में नहीं बिकनी चाहिए।

इछावर तहसील के धामंदा गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान किया।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले की इछावर तहसील के धामंदा गांव में अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- दारू किसी भी कीमत पर गांवों में नहीं बिकनी चाहिए। इस संबंध में पुलिस और प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि नशे से दूर रहें। दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सख्त अंदाज सामने आया है। सीहोर जिले की इछावर तहसील के धामंदा गांव में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अवैध शराब को लेकर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मौजूद थे।
अधिकारियों को सख्त चेतावनी
शिवराज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब नहीं बिकना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से भी शराब से दूर रहने का आह्वान किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए नशा मुक्ति बहुत जरूरी है।
युवाओं के सामने जोड़ा हाथ
शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से अपील करते हुए कहा शराब से दूर रहें। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर कहा, शराब मत पियो, इससे शरीर खराब होता है और जीवन बर्बाद हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने गांववालों से स्वच्छता, शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने की अपील की।
पढ़ाई जितनी जरूरी, उतना ही खेलकूद
शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के साथ झाड़ू लगाकर स्कूल परिसर की सफाई की। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी खेलकूद भी है। खेल मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।