मध्यप्रदेश के धार जिले में आज यानी मंगलवार को 600 बेड के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया गया। धार के पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित भूमिपूजन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार को चिकित्सा महाविद्यालय धार का रिमोट का बटन दबाकर भूमि पूजन किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के धार जिले में आज यानी मंगलवार को 600 बेड के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया गया। धार के पीजी कॉलेज मैदान पर आयोजित भूमिपूजन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि अगले महीने यानी जनवरी-2026 में मध्यप्रदेश के कटनी और पन्ना जिले में दो मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के साथ मध्यप्रदेश के धार में देश का पहला पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया गया है। ये सिर्फ एक बिल्डिंग ही नहीं होगी, बल्कि यहां से गांव-गांव में एमबीबीएस डॉक्टर पहुंचेगे।
सरकार ने 1 रुपए में दी 25 एकड़ जमीन
वहीं समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-मध्यप्रदेश सरकार ने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में पीपीपी मॉडल के मेडिकल कॉलेज के लिए 1 रुपए में 25 एकड़ जमीन दी है। अब गंभीर बीमारियों का इलाज यहीं हो जाएगा। आदिवासी भाई-बहन यहीं डॉक्टर बनेंगे। नर्स, काम्पाउंडर, पैरामेडिकल स्टाफ तैयार होंगे।
धार को विशेष सौगातें मिलीं
सीएम ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। विगत चार महीनों में धार को विशेष सौगातें मिलीं हैं। यहां देश का पहला पीएम मित्र पार्क स्थापित हुआ है। साथ ही पीपीपी मॉडल से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी गई है। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें मिलीं हैं।
मप्र में एयर एंबुलेंस सुविधा
सीएम ने कहा- जनसुविधाओं के विस्तार के लिए मध्यप्रदेश सरकार निरंतर नवाचार कर रही है। बीते एक वर्ष के भीतर प्रदेश के दो शहरों में मेट्रो रेल सेवा तथा नई हवाई सेवाओं की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही नागरिकों की त्वरित स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
दिखेगा क्रांतिकारी परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का तीव्र गति से विस्तार कर रही है। जन-निजी भागीदारी मॉडल पर स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक व क्रांतिकारी परिवर्तन का आधार बनेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।