भारतीय शेयर बाजार आज यानी सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे निवेशकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

बाजार आज लाल निशान पर खुला।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार आज यानी सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी दोनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इससे निवेशकों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 90.72 पर पहुंच गया। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुले। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ट्रेडिंग सेशन के दौरान लुढ़क गए। सेंसेक्स की शुरुआत 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 83494 के स्तर पर हुई। जबकि निफ्टी 25600 पर खुला। शुरुआती कारोबार में इसमें भी 0.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और सिप्ला में बिकवाली के दबाव का असर दिखा।
ट्रंप की नीतियों का बाजार पर असर
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा-आने वाले दिनों में दुनिया भर के शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहेगा क्योंकि बड़े भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक घटनाक्रम का बाजार पर असर दिखेगा। हमें अभी नहीं पता कि ट्रंप की विघटनकारी नीतियां अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक आर्थिक विकास पर कैसे असर डालेंगी। अगर ट्रंप अपनी बात पर कायम रहते हैं और 1 फरवरी को आठ यूरोपीय देशों पर 10 परसेंट टैरिफ लगाते हैं और फिर 1 जून से टैरिफ बढ़ाकर 25 परसेंट कर देते हैं, तो यूरोपीय गुट की जवाबी कार्रवाई लगभग तय है।
एशियाई बाजारों का हाल
सोमवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.85 प्रतिशत गिरा और टॉपिक्स 0.46 फीसदी नीचे लुढ़क गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.18 परसेंट बढ़ा, जबकि कोस्डैक 0.15 प्रतिशत तक फिसल गया। वहीं, आस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएस 200 दिन की शुरुआत में 0.19 फीसदी नीचे आ गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बढ़ते हवाई किराए को लेकर सरकार ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है। ATF की कीमतें दोगुनी होने के बाद इंडिगो और अन्य एयरलाइंस ने किराए में ₹10,000 तक की वृद्धि की है। जानें सरकार का अगला कदम।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 टूटकर कारोबार करते नजर आए। इससे निवेशक मायूस दिखे और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के कारण MCX के सुबह के सत्र में कारोबार बंद है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के आज के ताजा भाव और एमसीएक्स अपडेट यहाँ पढ़ें।
Share Market Today Update: 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर NSE और BSE में ट्रेडिंग बंद है। जानें कल के सेटलमेंट हॉलिडे और गुड फ्राइडे की छुट्टी के बारे में विस्तार से।
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट! डॉलर के मुकाबले पहली बार रुपया 95 के पार पहुँचा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती से शेयर बाजार भी टूटा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट
30 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। हूती विद्रोहियों के इजरायल पर हमले और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल से निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूबे। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें
आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी क्रैश देखा गया। सोना ₹3000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ और चांदी अपने हाई लेवल से ₹2.13 लाख नीचे आई। जानिए अपने शहर के नए रेट।
मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव। शुक्रवार को सोना 1.30% महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जानें दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अपने शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव।
आज यानी शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक और बड़ी गिरावट वाले दिन के रूप में दर्ज हो गया। कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक गोता लगाकर 74000 के स्तर से नीचे फिसल गया। वहीं निफ्टी 50 टूटकर करीब 23,000 के स्तर से नीचे आ गया।
भारत में 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा नया Income-tax Act. जानें मील बेनिफिट्स में 200 रुपये की बढ़ोतरी, नए मेट्रो शहरों में HRA छूट और Form 16 की जगह नए Form 130 के बारे में पूरी जानकारी।