अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर भारत पर लगाए टैरिफ की चिंताओं की वजह से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी है। अमेरिका की ओर से टैरिफ लागू होने की तारीख को एक हफ्ते आगे बढ़ाने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।


मुंबई। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर भारत पर लगाए टैरिफ की चिंताओं की वजह से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी है। अमेरिका की ओर से टैरिफ लागू होने की तारीख को एक हफ्ते आगे बढ़ाने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं अमेरिका की तरफ से लगाए गए नए टैरिफ ने एशियाई बाजार को हिलाकर रख दिया है। इसकी वजह से भारी गिरावट देखी जा रही है। एशिया प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में अधिकतर शेयर लाल निशान पर खुले। जापान का निक्केई 225 अंक यानी 0.6 प्रतिशत लुढ़क गया तो वहीं साउथ कोरिया का कोस्पी भी 3.2 प्रतिशत नीचे गिर गया। दरअसल, अगस्त के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 80,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 70 अंक की गिरावट है, ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 शेयरों में तेजी और 20 में गिरावट है। सनफार्मा का शेयर 5.5 फीसदी नीचे है। महिंद्रा, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर्स भी करीब 2 फीसदी गिरे हैं। ऌवछ का शेयर 3.85 फीसदी ऊपर है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी है। एनएसई के फार्मा 2.75 फीसदी, हेल्थकेयर 2.33 फीसदी और मेटल इंडेक्स 1 फीसदी गिरे हैं। आटो, आईटी और मेटल में भी गिरावट है। एफएमसीजी में 1.39 फीसदी की तेजी है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.38 फीसदी नीचे 40,914.66 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 2.94 फीसदी नीचे 3,150 पर कारोबार कर रहे हैं। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.21 फीसदी नीचे 24,720 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19 फीसदी गिरकर 3,566 पर कारोबार कर रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सेबी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और ट्रैफिकसोल पर लगाया प्रतिबंध और भारी जुर्माना। इसके अलावा जीएसटी परिषद की बैठक, विनिवेश के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और बजट तैयारियों से जुड़ी अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें पढ़ें।
यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूसी रिफाइनरियों को हुए नुकसान के बाद भारत रूस को पेट्रोल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है। जानें अगस्त में भारत से कितनी पेट्रोल सप्लाई हुई और इसके पीछे की पूरी रिपोर्ट।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण एवरेस्ट और लालजी गोधू (Laljee Godhoo) की हींग की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जांच में अन्य मसालों में भी गड़बड़ी पाई गई है।
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ खुला। पिछले दिन महीने के अंत की समाप्ति सत्र में तेज गिरावट के बाद निवेशकों में घबराहट थी। आज बाजार में सकारात्मक शुरुआत से निवेशकों को राहत मिली है।
रक्षाबंधन के मौके पर शेयर बाजार खुले रहेंगे या बंद? जानें NSE, BSE और MCX के ट्रेडिंग शेड्यूल के साथ साल 2026 की आगामी छुट्टियों की पूरी जानकारी।
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को जोरदार शुरुआत की पर फिर बिकवाली हावी हो गई। प्रीओपनिंग के दौरान प्रमुख सूचकांकों में तेजी देखी गई। निवेशकों के चेहरे पर शुरुआती खुशी दिखी, लेकिन फिर सूचकांक सपाट कारोबार करते दिखे।
आज भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। तेल की कीमतों में गिरावट ने बाजार को बड़ा सहारा दिया। ईरान ने ओमान के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन पर बातचीत फिर से शुरू की है।
आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। अमेरिका द्वारा ईरान पर कड़े द्वितीयक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कच्चे तेल के दाम स्थिर रहे। हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र में तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई थी।
त्योहारी सीजन से ठीक पहले चीनी की बेलगाम होती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में संशोधन करते हुए आयातकों के लिए 2 महीने के भीतर रिफाइनिंग और बिक्री को अनिवार्य कर दिया है।
आज सोना महंगा हुआ है तो वहीं, चांदी के रेट गिर ही गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.67 फीसदी बढ़कर यानी 1087 रुपए तेजी के साथ 1,63,525 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।