भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कारोबार के दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे शेयरधारकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें तो बैंको प्रोडक्ट्स, जेपी पावर के शेयरों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में पिछले दो दिनों की तेजी पर आज ब्रेक लग गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कारोबार के दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे शेयरधारकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। दरअसल, ग्लोबल से लेकर एशियाई शेयर बाजारों के लिए आज बुरा दिन रहा, क्योंकि सिर्फ एक खबर के कारण बाजार भरभराकर टूट गया। भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी 120 अंक टूटकर 26072 पर कारोबार कर रहा है, जबकि सेंसेक्स 380 अंक टूटकर 85250 पर था। निफ्टी बैंक में 430 अंकों की गिरावट आई। शेयर बाजार में इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों की वेल्थ करीब 3.50 लाख करोड़ झटके में खत्म हो गई।
आठ शेयरों में नाम मात्र की तेजी
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 22 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 8 शेयरों में मामूली तेजी है। टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, जोमैटो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.34 फीसदी ओर मारुति के शेयर 0.30 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।
133 शेयरों में लोअर सर्किट
बीएसई पर 132 शेयरों में अपर सर्किट और 133 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। 3,882 शेयरों में से 1,160 शेयर तेजी पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2,531 शेयर गिरावट पर हैं। 191 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 67 शेयर 52 सप्ताह के हाई पर हैं, जबकि 158 शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसलिए गिरा बाजार
सबसे बड़ा कारण अमेरिका के जॉब डाटा में बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण दिसंबर में फेड रेट में कटौती की उम्मीदें कम हो गईं। इसी कारण ग्लोबल से लेकर एशियाई बाजार में भारी गिरावट आई। एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3 प्रतिशत से ज्यादा और जापान का निक्केई 225 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। रातोंरात, अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए,जहां नैस्डैक कंपोजिट 2.15 प्रतिशत, एसएंडपी 500 1.56 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.84 प्रतिशत गिर गया।
चुनिंदा शेयर बिखरे
सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें तो बैंको प्रोडक्ट्स, जेपी पावर के शेयरों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद जेनटेक, गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स, हिटाची, विशाल मेगा मार्ट, बीडीएल और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट आई।
एशियाई मार्केट का बुरा हाल
एशियाई बाजारों का हाल बेहाल होता नजर आया। जापान का निक्केई 225 खुलते ही 1.57 परसेंट गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.72 परसेंट तक फिसल गया। साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.09 परसेंट और कोस्डैक में 3.01 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई। आॅस्ट्रेलिया का एसएंडपी/ एएसएक्स 200 भी 1.3 परसेंट नीचे कारोबार करता नजर आया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।