ग्लोबल बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी आज गिरावट आने के आसार लगाए जा रहे थे। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ ही समय बाद गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ ही समय बाद गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
ग्लोबल बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजार में भी आज गिरावट आने के आसार लगाए जा रहे थे। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी में कुछ ही समय बाद गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के साथ मुनाफा वसूली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 292.95 अंक गिरकर 84,658 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 83.3 अंक गिरकर 25,930.15 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे कमजोर होकर 88.67 पर आ गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और अदानी पोर्ट्स लाभ में रहे।
ग्लोबल मार्केट का हाल
वॉल स्ट्रीट में रातभर गिरावट का असर मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। जापान का निक्केई 2.25 परसेंट, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.19 परसेंट और हांगकांग का हैंग सेंग 1 परसेंट नीचे है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.64 परसेंट और कोस्डैक में 0.58 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबारी में आस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.76 परसेंट की गिरावट के साथ लाल निशान में रहा। अगर वॉल स्ट्रीट की बात करें, तो डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 557.24 अंक (1.18 परसेंट) गिरकर 46,590.24 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 0.92 परसेंट गिरकर 6,672.41 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.84 परसेंट की गिरावट के साथ 22,708.07 के लेवल पर बंद हुआ।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.47 प्रतिशत गिरकर 63.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 442.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 1,465.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को लगातार छठे दिन तेजी के साथ सेंसेक्स 388.17 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 84,950.95 पर बंद हुआ। निफ्टी 103.40 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 26,013.45 पर बंद हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।
सोना-चांदी की कीमतों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड-सिल्वर के वायदा भाव बीते सप्ताह की गिरावट जारी रही और दोनों कीमती धातुएं सस्ती हो गईं।
भारतीय शेयर बाजार में आज से प्री-ओपन आक्शन सेशन के नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। एनएसई द्वारा शुरू किए गए इस नए सिस्टम का मुख्य उद्देश्य शुरूआती कीमतों के निर्धारण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। इसके साथ ही, अंतिम क्षणों में होने वाले भारी उतार-चढ़ाव को भी कम किया जा सकेगा।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। जानिए टाटा समूह के अगले चेयरमैन की रेस में सबसे आगे चल रहे टी.वी. नरेंद्रन, सौरभ अग्रवाल और आशीष चौहान का पूरा प्रोफाइल।
CBI ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा और अन्य के खिलाफ LIC हाउसिंग फाइनेंस से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। जानिए क्या है पूरा मामला और फर्जी नेटवर्थ सर्टिफिकेट का विवाद।
भारतीय शेयर बाजार में जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार को एक बार फिर मजबूत शुरुआत देखने को मिली। प्रमुख सूचकांकों में आज बड़ा अंतर दर्ज किया गया। सेंसेक्स में 550 अंक से अधिक का उछाल आया, जबकि निफ्टी ने मामूली बढ़त के साथ 23,950 का स्तर पार किया।
देश के रिटेल बाजार में चीनी की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते में चीनी का औसत रिटेल भाव 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपए प्रति किलो पर आ गया है, जो एक हफ्ते पहले 65.08 रुपए प्रति किलो था।
3 सितंबर को सोने और चांदी के दामों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। जानिए 24 कैरेट सोने और चांदी के ताजा भाव, सालभर का ट्रेंड और ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।