×

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है।

By: Arvind Mishra

Mar 14, 202610:02 AM

view4

view0

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

  • मौसम विभाग ने जारी किया हीट स्ट्रोक का अलर्ट
  • राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी की जारी

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। प्रदेश में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। बांदा का तापमान 40.2 डिग्री रहा। इसके अलावा झांसी में 38.3 डिग्री और उरई में 37.8 डिग्री तापमान रहा। गोरखपुर समेत 10 जिलों में सुबह धुंध छाई रही।

कल राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के कई शहरों में बादल छाए। इससे तापमान में गिरावट हुई। चूरू, अलवर समेत कई शहरों में पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जिलों में बादल छाने, धूलभरी हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट है। 15 मार्च को 18 जिलों में आंधी-बारिश का संभावना है। वहीं उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  

अगले 2 दिन मौसम का हाल

15 मार्च को दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी है। वहीं 16 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट है। महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है।

हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी और सोलन में हीटवेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण 15 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। आज ऊना, हमीरपुर समेत 8 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है।  

पंजाब: में आंधी-बारिश का अलर्ट

इधर, पंजाब और चंडीगढ़ में आज से 19 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम बदलने से तेज गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई। वहीं, सबसे ज्यादा 31.8 डिग्री तापमान फरीदकोट का रहा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक महाघोटाले का सरगना विक्रम वाधवा गिरफ्तार

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक महाघोटाले का सरगना विक्रम वाधवा गिरफ्तार

हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के खातों से जुड़े 590 करोड़ के महाघोटाले और चंडीगढ़ नगर निगम व क्रेस्ट से जुड़े 190 करोड़ की वित्तीय अनियमितताओं के केस में मुख्य सरगना चंडीगढ़ के कारोबारी विक्रम वाधवा को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को खरड़ से गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

Mar 14, 202611:17 AM

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

गर्मी का मार्च... मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है।

Loading...

Mar 14, 202610:02 AM

ईरान ने सऊदी बेस पर पांच रिफ्यूलिंग अमेरिकी विमानों को किया तबाह

ईरान ने सऊदी बेस पर पांच रिफ्यूलिंग अमेरिकी विमानों को किया तबाह

सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच रिफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ और वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी।

Loading...

Mar 14, 20269:48 AM

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

पीएम मोदी का असम दौरा: खराब मौसम के बावजूद कोकराझार को मिला ₹4,570 करोड़ का विकास पैकेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम में ₹4,570 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। असम माला 3.0 और तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत। जानें विस्तार से।

Loading...

Mar 13, 20264:27 PM

पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी समकक्ष के बीच  चौथी वार्ता, होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी दुनिया की नजरें

पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरानी समकक्ष के बीच चौथी वार्ता, होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी दुनिया की नजरें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से 15 दिनों में चौथी बार बात की। जानें होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों और पश्चिम एशिया संकट पर क्या हुई चर्चा।

Loading...

Mar 13, 20263:46 PM