प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम में ₹4,570 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। असम माला 3.0 और तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत। जानें विस्तार से।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
गुवाहाटी/कोकराझार। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम के दो दिवसीय दौरे के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे उनके तय कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। पीएम मोदी को आज कोकराझार पहुंचना था, लेकिन खराब दृश्यता और मौसम की स्थिति को देखते हुए उनका विमान गुवाहाटी में ही उतारना पड़ा। हालांकि, मौसम की बाधा भी विकास की राह नहीं रोक सकी और प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम को बड़ी सौगातें दीं।
कोकराझार की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली से आपके बीच आने के लिए ही निकला था, लेकिन खराब मौसम की वजह से कोकराझार नहीं पहुंच पाया। इसके लिए मैं आप सभी से क्षमा प्रार्थी हूं। भले ही मैं शारीरिक रूप से वहां नहीं हूं, लेकिन गुवाहाटी से तकनीक के जरिए आपसे जुड़ पा रहा हूं।"
प्रधानमंत्री ने असम के समग्र विकास के लिए कुल 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए 'डबल इंजन' सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
सड़क कनेक्टिविटी (असम माला 3.0): पीएम ने ₹3,200 करोड़ की लागत वाली 'असम माला' परियोजना के तीसरे चरण का आगाज किया। इसके तहत राज्य भर में 900 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा।
बोडोलैंड का विकास: बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (BTC) क्षेत्र के लिए ₹1,100 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इसमें चार फ्लाईओवर और दो महत्वपूर्ण पुल शामिल हैं, जो कोकराझार में ट्रैफिक की समस्या को खत्म करेंगे।
औद्योगिक आधार: कोकराझार के बाशबारी में एक नई रेल कार्यशाला (POH Workshop) की नींव रखी गई, जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
पूर्वोत्तर में रेल नेटवर्क को मजबूत करते हुए पीएम मोदी ने तीन नई ट्रेनों की शुरुआत की..
कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: उत्तर-पूर्व को सीधे दक्षिण भारत से जोड़ेगी।
गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस: असम और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार और पर्यटन को गति देगी।
नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस: असम और त्रिपुरा के बीच यात्रा को सुगम बनाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 'गंगोत्री से गंगासागर' तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है, जबकि तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद भाजपा मुख्यालय से देश को संबोधित किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-NDA की जीत को ऐतिहासिक बताया।
बिहार के भागलपुर में 4.7 किमी लंबे विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा बीती देर रात गंगा में गिर गया। राहत की बात रही कि प्रशासन ने पहले ही ट्रैफिक रोक दिया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पुल मरम्मत के काम में आर्मी की मदद की कोशिश की जा रही है। लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जी रही है।
देश के पांच राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। इनमें 5 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। महाराष्ट्र की बारामती सीट से एनसीपी उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं। सुनेत्रा पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं।
उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर में मानवता दिखाने पहुंचे लोगों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूटी। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर घायल बाइक सवारों की मदद कर रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया। इस हादसे में कुल 8 लोगों की जान चली गई है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा है।
भारत निर्वाचन आयोग तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा करेगा। सभी चुनावी राज्यों में आज सुबह 8 बजे से सख्त सुरक्षा घेरे में मतगणना जारी। दरअसल, एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है।
महाराष्ट्र के पुणे (भोर) में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या से आक्रोश। पीड़ित पिता ने कहा कि फांसी से पहले कोई राजनेता न मिले। जानें क्या है पूरा मामला और सरकार का रुख।
उत्तराखंड में भी मध्यप्रदेश के जबलपुर बरगी डैम जैसा हादसा हो गया। हालांकि यहां सभी सैलानियों का सुरक्षित निलका लिया गया है। दरअसल, टिहरी झील में डोबरा-चाटी के पास बीती देर शाम को तेज आंधी-तूफान के कारण फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए।
भारत चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भी दोबारा वोटिंग के आदेश दिए हैं। यह फैसला चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया है। इससे पहले शनिवार को ही दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान संपन्न हुआ।