सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीजिंग पर सुनवाई की है। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के द्वारा गठित किए गए पैनल की रिपोर्ट आने तक फिल्म को रिलीज न करने का आदेश दिया है। दरअसल, कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत कोई आदेश देने से मना कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीजिंग पर सुनवाई की है। सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के द्वारा गठित किए गए पैनल की रिपोर्ट आने तक फिल्म को रिलीज न करने का आदेश दिया है। दरअसल, कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत कोई आदेश देने से मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सभी पक्ष पहले केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय की तरफ से गठित कमिटी के सामने अपनी बात रखें। सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 21 जुलाई को मामला सुनेगा। वहीं फिल्म निर्माता के वकीलों ने निर्माता-निर्देशक और दिवंगत कन्हैयालाल के बेटे को मिल रही हत्या की धमकी का भी हवाला दिया। इस पर कोर्ट ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र की पुलिस को सुरक्षा का आवेदन दें। पुलिस स्थिति के मुताबिक निर्णय ले।
जून 2022 में उदयपुर में दर्जी का काम करने वाले कन्हैयालाल की गला काट कर निर्मम हत्या हुई थी। उस दिनों पैगम्बर मोहम्मद के बारे में भाजपा नेता नूपुर शर्मा के एक बयान को लेकर काफी विवाद चल रहा था। कन्हैयालाल ने नूपुर का समर्थन करने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसलिए मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस ने उन्हें मार डाला। आरोप है कि कई और लोगों ने हत्या में सहयोग किया।
10 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने जमीयत उलेमा ए हिंद की याचिका को सुनते हुए फिल्म की रिलीज रोक दी थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि केंद्र सरकार सिनेमेटोग्राफी एक्ट की धारा 6 के तहत मामले पर विचार कर फैसला ले। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ निर्माता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। इसके अलावा कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी जावेद ने भी याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत और जोयमाल्या बागची की बेंच के सामने फिल्म निर्माता की तरफ से वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया और वकील सैयद रिजवान अहमद ने बहस की। जमीयत की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और मोहम्मद जावेद की तरफ से मेनका गुरुस्वामी ने जिरह की।
निर्माता के वकील गौरव भाटिया ने कहा कि सिनेमा हॉल में फिल्म के प्रदर्शन को आखिरी मौके पर रोक दिया गया। इससे निर्माताओं को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि दूसरा पक्ष फिल्म से सामाजिक सौहार्द के नुकसान की दलील दे रहा है। आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकती है, लेकिन सामाजिक नुकसान की भरपाई मुश्किल है।
सुनवाई के दौरान जजों ने साफ किया कि वह फिल्म पर अपनी तरफ से कोई विचार नहीं रख रहे हैं, न ही हाई कोर्ट ने भी ऐसा किया। हाई कोर्ट ने वैधानिक प्रावधानों के मुताबिक मामला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया। सूचना-प्रसारण मंत्रालय की कमिटी मामले पर विचार करेगी। फिल्म निर्माता, जमीयत उलेमा ए हिंद और हत्या केस के आरोपी मोहम्मद जावेद के प्रतिनिधि वहां जाकर अपनी बात रखें।
फिल्म निर्माता ने अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट कमिटी से 24 घंटे में फैसला लेने को कहे, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ यही कहा कि कमिटी जल्द फैसला लेने का प्रयास करे। सुनवाई के दौरान जमीयत के वकील कपिल सिब्बल ने फिल्म में मुसलमानों को गलत तरीके से दिखाए जाने की दलील दी। इस पर निमार्ता के वकील रिजवान अहमद ने कहा कि फिल्म में इस्लाम के खिलाफ कुछ नहीं कहा गया है। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को गलत दिखाना इस्लाम का विरोध नहीं कहा जा सकता।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।