×

'आतंक शहरों को हिला सकता है, हमारी आत्मा को नहीं', नेतन्याहू ने दिल्ली धमाके पर जताया शोक  

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके पर इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि आतंक शहरों को हिला सकता है, आत्मा को नहीं। वहीं, फिलहाल मामले में एनआईए ने जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल की संलिप्तता की जांच शुरू की है। 

By: Sandeep malviya

Nov 12, 20255:59 PM

view2

view0

'आतंक शहरों को हिला सकता है, हमारी आत्मा को नहीं', नेतन्याहू ने दिल्ली धमाके पर जताया शोक   

तेल अवीव । दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद कई देशों ने भारत के प्रति शोक व्यक्त किया। इसी बीच इस्राइल ने भी भारत के प्रति गहरी संवेदना जताई है। इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के नाम संदेश लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि कि आतंकवाद हमारी आत्मा को कभी नहीं हिला सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में इस्राइल भारत के साथ खड़ा है।

नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा, "हमारे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के बहादुर लोगों के लिए मैं और पूरा इस्राइल, पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आतंक हमारे शहरों पर हमला कर सकता है, लेकिन यह हमारी आत्माओं को कभी नहीं तोड़ सकता।ह्व उन्होंने आगे कहा कि भारत और इस्राइल ही दो ऐसे देश हैं, जिनकी प्राचीन सभ्यताएं आज भी अपने मूल्यों पर टिकी हैं और आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।

इस्राइली विदेश मंत्री ने भी जताई संवेदना

इस्राइली विदेश मंत्री गिडोन सार ने भी भारत के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि ह्लहम भारत और पीड़ित परिवारों के साथ हैं।सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास सुबहाश मार्ग पर एक कार में हुए धमाके ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। घटना के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

दिल्ली धामके की जांच में क्या?

दिल्ली धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है। सूत्रों के अनुसार, जांच में पाया गया है कि यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के एक मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है। एनआईए ने वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई है जो पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच करेगी। गृह मंत्रालय ने भी इस धमाके में आतंकी साजिश की आशंका जताई है।

धमाके की जांच के अहम बिंदु

एनआईए ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच में यह देखा जाएगा कि धमाका योजनाबद्ध था या दुर्घटनावश हुआ। इस बीच, केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच भी समन्वय बढ़ाया गया है ताकि किसी बड़े नेटवर्क या विदेशी कड़ी का पता लगाया जा सके। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, रॉटरडैम के बाद राजधानी में विस्फोट से हड़कंप

नीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल पर हमला, रॉटरडैम के बाद राजधानी में विस्फोट से हड़कंप

एम्स्टर्डम में शनिवार तड़के एक यहूदी स्कूल में हुए धमाके ने नीदरलैंड को हिला दिया है। मेयर फेम्के हालसेमा ने इसे यहूदी-विरोधी हमला बताया है। रॉटरडैम और बेल्जियम में हुए पिछले हमलों से इस घटना के तार जुड़े होने की आशंका है।

Loading...

Mar 14, 20264:39 PM

पश्चिम एशिया में महायुद्ध: ईरान ने शुरू किया 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4', बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

पश्चिम एशिया में महायुद्ध: ईरान ने शुरू किया 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4', बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला

पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जहाँ बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया है, वहीं ईरान के खार्ग द्वीप पर भीषण बमबारी हुई है।

Loading...

Mar 14, 20264:26 PM

ईरान ने सऊदी बेस पर पांच रिफ्यूलिंग अमेरिकी विमानों को किया तबाह

ईरान ने सऊदी बेस पर पांच रिफ्यूलिंग अमेरिकी विमानों को किया तबाह

सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच रिफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ और वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी।

Loading...

Mar 14, 20269:48 AM

तेहरान धमाकों से दहला ईरान: मुजतबा खामेनेई कोमा में? अल-कुद्स रैली में विस्फोट के बाद बढ़ा तनाव

तेहरान धमाकों से दहला ईरान: मुजतबा खामेनेई कोमा में? अल-कुद्स रैली में विस्फोट के बाद बढ़ा तनाव

ईरान-इजराइल जंग के 14वें दिन तेहरान में अल-कुद्स रैली के दौरान धमाके हुए। रिपोर्टों के अनुसार ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की हालत गंभीर है और उनका पैर काटना पड़ा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 13, 20264:13 PM

शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर की सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात: पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी चर्चा

शहबाज शरीफ और जनरल आसिम मुनीर की सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात: पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी चर्चा

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने जेद्दा में क्राउन प्रिंस MBS से मुलाकात की। जानें ईरान-इस्राइल तनाव के बीच पाकिस्तान और सऊदी अरब के रक्षा समझौते के क्या हैं मायने।

Loading...

Mar 13, 20263:55 PM