पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध अब 15वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जहाँ बगदाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया है, वहीं ईरान के खार्ग द्वीप पर भीषण बमबारी हुई है।

पश्चिम एशिया में संघर्ष की आग अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले चुकी है। शनिवार, 14 मार्च 2026 को इस भीषण टकराव का 15वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख और ईरान के 'पलटवार' की नीति ने वैश्विक राजनीति में अस्थिरता पैदा कर दी है।
ईरान के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने आधिकारिक घोषणा करते हुए 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 46वीं लहर शुरू कर दी है। प्रवक्ता एब्राहीम जोल्फाघरी ने टीवी पर चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका और इस्राइल को बहाए गए खून की कीमत चुकानी होगी। ईरान ने दावा किया है कि उसने फिरोजाबाद और बंदर अब्बास के ऊपर दो अमेरिकी MQ-9 ड्रोन और तब्रिज में एक अन्य ड्रोन को मार गिराया है। ईरान के अनुसार अब तक कुल 112 विदेशी लड़ाकू विमान और सुसाइड ड्रोन नष्ट किए जा चुके हैं।
इराक की राजधानी बगदाद में स्थित दुनिया के सबसे सुरक्षित राजनयिक परिसरों में से एक, अमेरिकी दूतावास पर शनिवार सुबह मिसाइल हमला हुआ। मिसाइल सीधे दूतावास के हेलिपैड पर गिरी, जिससे परिसर से धुएं का गुबार उठता देखा गया। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप पर 15 से अधिक जोरदार धमाके सुने गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिकी हमलों ने द्वीप के सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इसके विपरीत, ईरानी मीडिया का कहना है कि उनकी रक्षा प्रणाली हमले के एक घंटे के भीतर फिर से सक्रिय हो गई और तेल बुनियादी ढांचे (Oil Infrastructure) को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है।
इस्राइली वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान में हमले तेज कर दिए हैं। तआमीर हरेट सैदा में हुए हमले में 4 नागरिकों की मौत हो गई। एक संयुक्त मेडिकल पॉइंट पर हुए हमले में 2 स्वास्थ्यकर्मियों की जान चली गई और 5 अन्य घायल हो गए। लेबनान सरकार ने इसे 'अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून' का खुला उल्लंघन करार दिया है।
भारत सरकार बदलती परिस्थितियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। कोच्चि बंदरगाह पर 4 मार्च से खड़े ईरानी युद्धपोत 'आईआरआईएस लवान' (IRIS Lavan) के 183 सदस्यों में से 50 को छोड़कर, बाकी सभी गैर-जरूरी क्रू को तुर्की एयरलाइंस के माध्यम से ईरान वापस भेज दिया गया है। भारत ने यह कदम सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत उठाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।