मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक अनोखी पहल ने सुर्खियां बटोर रही है। स्क्रैप का काम करने वाले उज्जैन के दो भाइयों ने एक प्लेन खरीद है। इसे दिल्ली एयरपोर्ट से उज्जैन लाकर एक लग्जरी होटल बनाने का दावा कर रहे हैं। विमान बीएसएफ के रिटायर्ड फ्लीट से नीलामी में प्राप्त किया गया।

स्क्रैप का काम करने वाले उज्जैन के दो भाइयों ने एक प्लेन खरीद है।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक अनोखी पहल ने सुर्खियां बटोर रही है। स्क्रैप का काम करने वाले उज्जैन के दो भाइयों ने एक प्लेन खरीद है। इसे दिल्ली एयरपोर्ट से उज्जैन लाकर एक लग्जरी होटल बनाने का दावा कर रहे हैं। विमान बीएसएफ के रिटायर्ड फ्लीट से नीलामी में प्राप्त किया गया। यह विमान अब उज्जैन के पर्यटन स्थल पर स्थापित होगा, जहां 5 लग्जरी रूम बनाए जाएंगे। हर रूम में आधुनिक सुविधाएं जैसे एसी, वाई-फाई होगा। विमान मूल डिजाइन को बनाए रखते हुए थीम आधारित सज्जा होगी। दरअसल, उज्जैन के दो भाइयों ने एक 55 सीटों वाला असली हवाई जहाज स्क्रेप में खरीदा है। वे इसे अपने मक्सी रोड स्थित फार्म हाउस पर रखकर लग्जरी रूम वाले होटल में बदलेंगे। हवाई जहाज, दो बड़े ट्रकों के जरिये उज्जैन पहुंचाया गया है। हवाई जहाज खरीदने वाले भाइयों के नाम वीरेंद्र और पुष्पेंद्र है। उन्होंने बताया कि उनका स्क्रेप खरीदने का पुश्तैनी धंधा है। वे राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेस और कुशवाह एंड संस कंपनी के जरिये 2011 से रक्षा एजेंसियों से स्क्रेप यानी पुरानी चीजें खरीद रहे हैं।
बताया जाता है कि 2019 में नीलामी में साढ़े तीन लाख में इंडियन एयरफोर्स से फाइटर जेट विमान मिग-21 खरीदा था, जिसे शर्त अनुसार डिस्मेंटल किया गया। अब नीलामी में बीएसएफ से 40 लाख रुपए में 55 सीटर एवरो वीटी-ईएवी प्लेन खरीदा है। ये प्लेन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खरीदकर एचसीएल को दिया था। फिर 1991 में बीएसएफ को उपयोगार्थ दिया था।
बीएसएफ इसका उपयोग मेडिकल इमरजेंसी के समय भारतीय जवानों को लाने-लेजाने में किया करती थी। बीएसएफ ने 2009 तक इसका उपयोग किया, इसके बाद से इसे कबाड़ घोषित कर दिया गया। तब से ये दिल्ली एयरपोर्ट पर रखा था। उन्होंने बताया कि जो प्लेन खरीदा है उसमें इंजिन नहीं है। केवल ढांचा और काकपीट है।
प्लेन को मक्सी रोड स्थित करोंदिया गांव में बने अनंता विलेज फार्म स्टे पर रखा गया है। इसमें पर्यटकों के लिए लग्जरी आवासीय रूम बनाया जाएगा। प्लेन का वजन 20 टन, लंबाई 70 फीट है। दो विंग्स की लंबाई 50-50 फीट है। इसकी मुख्य बॉडी 70 फीट लंबे ट्राले पर और विंग्स यानी पंख 50 फीट लंबे ट्राले पर आए हैं। इसे दिल्ली से उज्जैन लाने का खर्च पांच लाख बैठा है।
पुष्पेंद्र, वीरेंद्र के छोटे भाई हैं। पुष्पेंद्र ने लंदन से एमबीए किया। 2014 में अपने घर लौटे और पिता का स्क्रेप कारोबार संभाला। बड़े भाई ग्रेजुएट हैं। वे उज्जैन में हवाई जहाज खरीदने को लेकर उत्साहित हैं। लोग भी इसका एक अलग रूप में आनंद ले पाएं, इसके लिए योजना बना रहे हैं। उनका कहना है कि प्लेन को रिनोवेट करते समय पायलेट की चेयर भी रखी जाएगी ताकि जो लोग यहां रुकेंगे वो इस पर सेल्फी या फोटोग्राफ भी करा सकें। देशभर से उज्जैन आने वाले पर्यटकों के लिए ये एक नई सुविधा होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।