बांग्लादेश भयानक हिंसा के मुहाने पर खड़ा है। आज पूर्व पीएम शेख हसीना को उनके अपराधों के लिए इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल सजा सुनाएगी। इस फैसले को ढाका में बड़े स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा।

पुलिस नेढाका में कई जगहों पर बम धमाके की पुष्टि की है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश भयानक हिंसा के मुहाने पर खड़ा है। आज पूर्व पीएम शेख हसीना को उनके अपराधों के लिए इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल सजा सुनाएगी। इस फैसले को ढाका में बड़े स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके अलावा इसे फेसबुक पर भी देखा जा सकेगा। इससे पहले बांग्लादेश में जबर्दस्त टेंशन है। मोहम्मद यूनुस की सरकार ने इस दौरान हिंसा, आगजनी करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। दरअसल, बांग्लादेश हिंसा को अभी 1 साल ही पूरे हुए थे, कि देश की राजधानी ढाका में एक बार फिर अफरा-तफरी मच गई है। कई जगहों पर बम विस्फोट के बाद लोग दहशत में हैं। ढाका में हिंसक प्रदर्शन लगातार तूल पकड़ रहा है। अब आलम यह है कि पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी कर दिया है।
पुलिस नेढाका में कई जगहों पर बम धमाके की पुष्टि की है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर लगे आरोपों पर आज अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण का फैसला आना है। इससे पहले देश में हिंसा देखने को मिल रही है। ढाका में हुए बम धमाकों में अभी तक किसी भी जानमाल की हानि की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन एक के बाद एक कई धमाकों ने ढाका को झकझोर कर रख दिया है। पूरे बांग्लादेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्व पीएम शेख हसीना पर पिछले साल हुई हिंसा के दौरान मानवता के खिलाफ कदम उठाने का आरोप है। उनपर आरोप लगाए गए हैं कि बतौर पीएम हिंसा पर काबू पाने के लिए उन्होंने प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया था। हालांकि, शेख हसीना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस मामले पर आईसीटी में बहस चल रही थी, जिस पर कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है।
अदालत के फैसले से पहले शेख हसीना ने आडियो मैसेज जारी करते हुए लोगों से आंदोलन और तेज करने की अपील की है। वहीं, शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के समर्थकों ने बांग्लादेश में पूर्ण बंद की घोषणा कर दी है। देश में हिंसा भड़कने के डर से बांग्लादेश हाई अलर्ट पर है।
बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी को प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनकी पार्टी चुनाव नहीं लड़ सकती है। वहीं 78 वर्षीय शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने कहा कि अगर उनकी पार्टी पर प्रतिबंध नहीं हटाया गया, तो उनकी पार्टी अवामी लीग के समर्थक फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में बाधा डालेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदल सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़ में 5 लोगों की मौत हो गई है। जानें हादसे की पूरी जानकारी और राहत कार्य का अपडेट।