उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

तीनों को एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया।
गाजियाबाद। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक तीनों बहनें नाबालिग थीं। दावा किया जा रहा है कि तीनों बहनें एक गेमिंग ऐप की आदी हो गई थीं। वे आनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं। तीनों ने सामूहिक आत्महत्या क्यों की, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है।
सुसाइट नोट-मम्मी- पापा सॉरी
पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है। मृतक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है। पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर मम्मी- पापा सॉरी लिखा है।
तीनों 9वें फ्लोर से कूदीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों बहनें रात में एक साथ 9वें फ्लोर से कूद गईं। ऐसे में किसी चीज के नीचे गिरने और तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान डराने वाला नजारा था, क्योंकि तीन डेडबॉडी जमीन पर पड़ी थीं और खून बह रहा था। जिसके बाद लड़कियों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डॉक्टरों ने घोषित कर दिया मृत
शालीमार गार्डन, पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 2.30 बजे पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई। जिसमें कहा गया कि थाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट नं0 907 की नवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियां कूद गईं। जिससे तीनों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो तीन बच्चियों की जमीन पर गिरने के कारण मौत हो गई है। तीनों को एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
पंजाब के AAP मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सीएम भगवंत मान ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया, वहीं मनीष सिसोदिया ने तानाशाही के खिलाफ लड़ने की बात कही।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। VCK के बिना शर्त समर्थन के साथ राज्य में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय थलापति को सरकार बनाने पर सस्पेंस कायम है। टीवीके चीफ ने शुक्रवार को देर रात राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था।
भारत सरकार ने देश की सैन्य व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए दो अहम नियुक्तियों का एलान किया है। केंद्र ने आज एनएस राजा सुब्रमणि को भारत का अगला चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है। वह अनिल चौहान की जगह लेंगे। उनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।
डीआरडीओ ने बीती देर शाम को ओडिशा तट से परमाणु-सक्षम अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का पहला परीक्षण किया। यह परीक्षण-लॉन्च अग्नि-6 मिसाइल जैसा नहीं दिखता है, लेकिन जिस मिसाइल का परीक्षण किया गया है वह आईसीबीएम श्रेणी की है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया ह। भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी समारोह का न्योता भेजा गया था।
गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 बंगाल चुनाव परिणामों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 9 जिलों में टीएमसी का खाता भी नहीं खुला। जानें घुसपैठ, गो तस्करी और भयमुक्त बंगाल पर क्या बोले शाह
तमिलनाडु में अभिनेता विजय का मुख्यमंत्री बनना तय। TVK को कांग्रेस, VCK, CPI और CPI(M) का समर्थन मिलने से बहुमत का आंकड़ा 118 पार। जानें ताजा राजनीतिक हालात।
सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री। रूपा गांगुली को मिली डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी। 207 सीटें जीतकर भाजपा बनाएगी सरकार।