एम्स भोपाल ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन (WURI) 2025 में विजनरी लीडरशिप श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 34वां स्थान प्राप्त किया। जानें कैसे संस्थान ने चिकित्सा शिक्षा और नवाचार में अपनी पहचान बनाई।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल एम्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित किया है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन (WURI) 2025 में संस्थान ने विजनरी लीडरशिप श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 34वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि एम्स भोपाल की रणनीतिक सोच, इनोवेटिव लीडरशिप और समाज पर प्रभाव डालने वाले प्रयासों के लिए दिए गए हैं।
नवाचार में एम्स भोपाल की वैश्विक पहचान
AIIMS भोपाल ने चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और संस्थागत नवाचार (institutional innovation) के क्षेत्र में अपनी पहचान तेजी से बनाई है. WURI रैंकिंग उन विश्वविद्यालयों और संस्थानों को सम्मानित करती है जो शिक्षा को पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर समाज में प्रभावी और व्यावहारिक योगदान देते हैं.
छात्र-केंद्रित पहल को मिला वैश्विक सम्मान
विजनरी लीडरशिप के अलावा, AIIMS भोपाल को स्टूडेंट सपोर्ट एंड एंगेजमेंट (Student Support & Engagement - A1) श्रेणी में भी वैश्विक स्तर पर स्थान मिला है. यह रैंकिंग छात्र सशक्तिकरण, समावेशी शिक्षा और संपूर्ण विकास की दिशा में संस्थान के प्रयासों को रेखांकित करती है.
क्या है WURI रैंकिंग?
स्विट्जरलैंड स्थित इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी एंड स्ट्रैटजी ऑन नेशनल कॉम्पिटिटिव-नेस (IPSNC) और हैंसेटिक लीग ऑफ यूनिवर्सिटीज (Hanstatic League of Universities) के सहयोग से जारी WURI रैंकिंग पारंपरिक सिस्टम से अलग है. यह केवल अकादमिक प्रकाशनों या शोधपत्रों पर ध्यान केंद्रित नहीं करती, बल्कि इनोवेशन, सामाजिक योगदान और वास्तविक दुनिया पर प्रभाव जैसे मानकों पर संस्थानों का मूल्यांकन करती है.
डायरेक्टर ने जताई खुशी
AIIMS भोपाल के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने WURI द्वारा मिली इस वैश्विक मान्यता पर खुशी व्यक्त की है. उन्होंने कहा, "यह एम्स भोपाल के लिए गर्व की बात है. यह हमारी परिवर्तनकारी शिक्षा, छात्रों के सशक्तिकरण और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यह सम्मान हमें एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जो भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सार्थक योगदान दे."

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।