सतना और मैहर जिलों में दस्तक अभियान के दौरान 0 से 5 साल के 9 हजार से अधिक बच्चे एनीमिया से ग्रसित पाए गए हैं, जिनमें 18 सीवियर एनीमिक हैं। यह आंकड़े बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता पैदा कर रहे हैं।

3 हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना व मैहर जिले में 0 से 5 साल के अधिकतर बच्चे एनीमिया से ग्रसित पाए जा रहे हैं। ये हकीकत हम नहीं बल्कि दस्तक अभियान की रिपोर्ट बयां कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक दस दिनों में 10 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग में 9 हजार से अधिक बच्चे एनीमिया से पीड़ित पाए गए। उलेखनीय है कि सतना-मैहर जिले में 22 जुलाई से दस्तक अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिले के 2 लाख से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में 0 से 5 साल के बच्चों की स्क्रीनिंग कर उनमे निमोनिया, कुपोषण, एनीमिया, डायरिया, विटामिन ए एवं अन्य शारीरिक बीमारियों की पहचान किया जाना है। अति गंभीर बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया जाना है। 45 दिनों तक चलने वाला यह अभियान 16 सितम्बर तक चलेगा।
मोप-अप राउंड में होगी छूटे बच्चों की स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में 0 से पांच साल के कुल 2 लाख 97 हजार 234 बच्चों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे से 93 फीसदी बच्चों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, यानि कि 2 लाख 77 हजार 422 बच्चों को डाटा फीड कर लिया गया, जिनकी स्क्रीनिंग करना है। छूटे हुए बच्चों का बाद में मोप-अप राउंड में घर भेट आधारित कार्यक्रम में स्क्रीनिंग की जाएगी। बताया गया कि दस दिनों में एक अगस्त तक 134 फीसदी अर्थात 10 हजार 741 बच्चों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
133 फीसदी बच्चे एनीमिक
रिपोर्ट के अनुसार दस दिनों की स्क्रीनिंग में पूर्वानुमानित लक्ष्य की तुलना में 133 फीसदी बच्चे अर्थात 9579 एनीमिक पाए गए हैं। इसके अलावा 18 बच्चे सीवियर एनीमिक पाए गए हैं। 13 बच्चे कमजोर व दुबले पाए गए, वहीं 38 बच्चे निमोनिया से पीड़ित पाए गए। विभाग के लिए राहत की बात यह कि अभी तक कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं मिला है। केन्द्रवार 123 फीसदी यानि 9917 ओआरएस के पैकेट एवं 8410 बच्चों को जिंक की टेबलेट बाटी गई। 137 फीसदी बच्चे अर्थात 9333 बच्चों को विटामिन ए का घोल दिया गया। इसी तरह 2787 बच्चों को आईएफए सप्लीमेंट दिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।