अनूपपुर जिले में गेमिंग एप के जरिये ऑनलाइन सट्टा और दोगुना पैसे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा। पुलिस ने इंदौर से 5 समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बड़ी मात्रा में मोबाइल, सिम, पासबुक जब्त।

अनूपपुर, स्टार समाचार वेब
जिले में गेमिंग एप के माध्यम से दो तीन गुना रकम देने का लालच देकर धोखाधड़ी की जा रही है और आनलाईन सट्टा भी खिलाया जा रहा है। उक्त गिरोह का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के द्वारा अब तक इस गिरोह के कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से 05 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा इन्दौर से गिरफ्तार किया गया है,बताया गया है कि 12 जुलाई 25 को फरियादी दीपक राठौर पिता बेसाहूलाल राठौर 35 वर्ष निवासी अनूपपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की गई कि संस्कार जायसवाल, घनश्याम बसोर दोनो निवासी कोतमा द्वारा गेमिंग एप में पैसा लगाकर पैसा दोगुना, तिगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी कर पांच हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई है, उक्त रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में अपराध क्र 350/25 धारा 318(4), 3(5), 112 बी.एन.एस. 4(क) पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया।
कोतवाली पुलिस टीम, सायबर सेल प्रभारी के द्वारा आरोपी संस्कार जायसवाल 22 वर्ष निवासी वार्ड न 05 कोतमा, घनश्याम बसोर 22 वर्ष निवासी वार्ड 9 कोतमा को गिरफ्तार करने पर खुलासा हुआ कि उक्त गिरोह का नेटवर्क इन्दौर शहर से चलाया जा रहा है। इन्दौर के प्लेटिनम पैराडाइज कालोनी के फ्लैट में रहकर भिलाई निवासी मोहम्मद कैफ मो रिजवान के द्वारा आनलाईन गेमिग एप में आनलाईन सट्टा से कई गुना रकम का लालच देकर धोखाधड़ी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा इन्दौर भेजी गयी संयुक्त टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही कर पांच आरोपियों प्रवीण पण्डित 25 वर्ष निवासी ग्राम भदना थाना आन्द्रा थारी बिहार,सानित मानिकपुरी 22 वर्ष डिण्डौरी, सारिक अली 23 वर्ष निवासी रोहित जोशी 23 वर्ष भिलाई आकाश कटारे 24 वर्ष भिलाई को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली अनूपपुर लाया गया है। पुलिस द्वारा अब तक गिरफ्तार आरोपियो से वारदात में प्रयुक्त 3 टेबलेट,13 मो फोन, 20 सिम कार्ड, 40 पासबुक, 55 एटीएम कार्ड एवं 25000 रुपए नगदी जब्त किये गये है,आरोपियो के बैंक एकाउण्ट फ्रीज करा दिये गये है, पुलिस द्वारा आरोपीगणो का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है,गिरफ्तार आरोपियो के द्वारा अनूपपुर जिले के अन्य आरोपियो के बारे में भी खुलासा किया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।