रीवा जिले के किसानों ने खेतों में फसल की जगह अब सोलर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। पीएम कुसुम योजना से हर महीने लाखों की कमाई। अब खेती बनेगी बिजली की।

किसान खेतों में अनाज नहीं अब करेंगे बिजली उत्पादन की खेती
रीवा, स्टार समाचार वेब
किसानों की तकदीर अब बदलने वाली है। किसान अब खेतों में गेहूं, चावल छोड़ कर बिजली तैयार करेंगे। इस योजना से किसानों को घर बैठे मोटी कमाई होगी। रीवा के तीन किसानों ने इस योजना के तहत बिजली उत्पादन भी शुरू कर दिया है। हर महीने इन्हें सिर्फ बिजली बनाने के लिए सरकार से लाखों रुपए मिलेंगे।
अभी तक आपने सुना होगा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए तरह तरह की योजनाएं ला रही है। उन्नत बीज उपलब्ध करा रही है। क्लस्टर खेती के लिए बढ़ावा दे रही है। अब इससे भी आगे सरकार ने किसानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए कदम उठाया है। किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना लागू की है। इस योजना के तहत किसानों को खेतों में बिजली बनाने के लिए भी पैसा दिया जाएगा। इसके लिए तीन योजनाएं संचालित की जा रही। इस योजना में फिलहाल योजना ए ही संचालित हो रही है। इस योजना के तहत किसान माला माल होने वाले हैं। रीवा जिला के तीन किसानों ने करोड़ों रुपए इंवेस्टमेंट करके हर महीने लाखों रुपए की कमाई भी शुरू कर दिए हैं। किसानों के खेतों से अब बिजली तैयार हो रही है जो मप्र और देश के घरों को रोशन कर रही है। इस योजना में किसानों का इन्वेस्टमेंट और उन्हीं का फायदा होगा। इस योजना के तहत किसान तेजी से आकर्षित भी हो रहे हैं।
पीएम कुसुम योजना के तहत खेतों में सोलर प्लांट लगाने पर किसानों को हर यूनिट पर 3.25 रुपए मिलेंगे। महीने मे जितने भी बिजली तैयार होगी। उसका आॅडिट होगा। उसके बाद जितनी भी यूनिट बिजली खेतों से तैयार की जाएगी। उसके हिसाब से किसान के खाते में रुपए भी ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
रीवा जिला में अब तक तीन किसानों ने इस योजना का फायदा उठाया है। त्योंथर अमहा रामसुंदर गांव के आलोक तिवारी ने 1 मेगावाट का प्लांट लगवाया है। इसी तरह पुर्वा सेमरिया में सुषमा तिवारी पति अरुण तिवारी और इसी गांव से देवीदीन मिश्रा पिता अर्जुन मिश्रा ने भी प्लांट लगाया है। अलोक तिवारी का प्लांट इसी साल शुरू हुआ है। वहीं देवीदीन और सुषमा तिवारी का प्लांट 20 नवंबरा 2024 से बिजली का उत्पादन कर रहा है। तीनों किसानों के खेत में ग्रिड सोलर पैनल लगाया गया है।
3-4 एकड़ भूमि इस योजना के लिए जरूरी
पीएम कुसुम योजना के तहत यदि कोई किसान सोलर प्लांट लगाना चाहता है तो कम से कम 3-4 एकड़ भूमि जरूरी है। इसमें 500 किलोवाट से 2 मेगावाट तक का प्लांट लगाया जा सकता है। इसमें किसानों को 70 फीसदी राशि बैंक से फाइनेंस कर दी जाती है। इसके अलावा 30 फीसदी राशि किसान को खुद लगानी पड़ती है। इसमें कम से कम 3 से 4 करोड़ का खर्च आता है।
सरकारी अधिकारी बनाएंगे समूह और लगवाएंगे प्लांट
अब यह प्लांट सिर्फ किसानों तक ही सीमित नहीं रहेगा। कलेक्टर ने सभी विभाग के अधिकारियों को भी इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने के लिए आदेशित किया है। सभी विभाग के अधिकारियों को विभाग में समूह बनाकर प्लांट लगवाना होगा। इसके लिए जो भी खर्च आएगा। उसका प्रस्ताव शासन के पास भेजा जाएगा। विभाग प्लांट लगाने के लिए जमीन की व्यवस्था खुद करेगा।
रीवा जिला में पीएम कुसुम योजना के तहत तीन किसानों ने सोलर प्लांट खेतों में लगवाया है। उनके खेतों में बिजली का उत्पादन भी शुरू हो गया है। इस योजना से जुड़ कर किसान बिजली उत्पादन कर रुपए कमा सकते हैं।
- किशोर त्रिपाठी, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग, शहर संभाग रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया उपचुनाव के बीच जीतू पटवारी और आशुतोष तिवारी की सौहार्दपूर्ण मुलाकात ने राजनीति में नई मिसाल पेश की है। चुनावी मंच पर दिखी हंसी-मजाक और आपसी सम्मान की अनूठी झलक, पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मोहन सरकार ने 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। मनोहर सिंह मंडलोई पीएचक्यू भेजे गए, सुधीर अग्रवाल टीकमगढ़ और मोती उर रहमान बने श्योपुर के नए एसपी।
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। जानिए क्या है UCC का इतिहास, अन्य राज्यों की स्थिति और सीएम मोहन यादव का इस पर क्या कहना है।
इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला। जानिए पूरी घटना और हत्याकांड से जुड़े 5 हैरान करने वाले खुलासे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और उनका स्टाफ शासकीय वाहन व सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में छोड़कर तीन इलेक्ट्रिक बसों से सामूहिक रूप से बैठक स्थल पहुंचे।
ड्रग्स और आनलाइन सट्टेबाजी के केस में पुलिस की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में पुलिस ने एक और सटोरिए अमित कौशल को गिरफ्तार किया है। अमित कौशल का संबंध इस केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके आरोपी संजय कौशल से है।
मध्य प्रदेश में कम बारिश और सूखे के संकट को देखते हुए भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। गधों को गुलाब जामुन खिलाकर इंद्र देव को प्रसन्न करने की लोक परंपरा निभाई।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करेंगे। सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए उन्होंने मंदिर चंदे के हिसाब के लिए कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने एथेनॉल के समर्थन में भोपाल में बड़ा बयान दिया। पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने और किसानों की समस्याओं पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
सीधी में तेंदूपत्ता संग्राहकों की 47 करोड़ रुपये से अधिक मजदूरी भुगतान अटका है। एचडीएफसी और एक्सिस बैंक पर भुगतान में देरी के आरोप लगे हैं, जबकि श्रमिक आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।