भारत के नए उपराष्ट्रपति का चुनाव कल होगा। इस बार एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहे इस मध्यावधि चुनाव में BRS और BJD ने मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। जानें चुनाव से जुड़ी सभी अहम बातें, उम्मीदवारों का प्रोफाइल और राजनीतिक समीकरण।

भारत के नए उपराष्ट्रपति के नाम का एलान कल किया जाएगा। इस पद के लिए एनडीए प्रत्याशी सी. पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। यह चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफा देने के बाद हो रहा है।
चुनाव से ठीक एक दिन पहले दो प्रमुख राजनीतिक दलों - भारत राष्ट्र समिति (BRS) और बीजू जनता दल (BJD) - ने मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव और BJD नेता सस्मित पात्रा ने इसकी घोषणा की। इस फैसले से राजनीतिक विश्लेषकों को हैरानी हुई है।
सांसदों की संख्या के आधार पर, एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वर्तमान में कुल 781 मतदाता हैं, जिनमें सात सीटें रिक्त हैं।
इस बार का मुकाबला बीजेपी के वरिष्ठ नेता सीपी राधाकृष्णन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। राधाकृष्णन को बीजेपी संगठन का एक वफादार चेहरा माना जाता है, जबकि सुदर्शन रेड्डी अपनी ईमानदार और निष्पक्ष न्यायिक छवि के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि इस चुनाव को राजनीति और न्यायपालिका के बीच की लड़ाई के तौर पर भी देखा जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिल फिल्म पर बैन लगाने वाली याचिका को खारिज करते हुए न्यायपालिका को लेकर बेहद सख्त और बेबाक टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने इस बात को स्वीकार किया कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार मौजूद है और जजों को पवित्र गाय की तरह नहीं माना जाना चाहिए।
कर्नाटक में मची राजनीतिक खींचतान पर आज अंतत: पूर्ण विराम लग गया। राज्य में सीएम पद को लेकर जारी अटकलों के बीच गुरुवार को बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर अहम ब्रेकफास्ट बैठक हुई। इस दौरान सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक-दूसरे को गले लगाकर पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद सत्ता से बेदखल टीएमसी के बुरे दिनों की शुरुआत हो गई है। पार्टी की भीतरी कलह खुलकर सामने आ गई है। टीएमसी सांसद काकोली घोष जो कभी ममता की बेहद करीबी थीं, उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर लिया है।
बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर एक बड़ी नाव हादसा की खबर आ रही है। हादसे में एक छोटे से नाव पर 14 से 15 लोग सवार होकर सब्जी तोड़ने के लिए गंगा के दियारा इलाके में जा रहे थे तभी दियारा पहुंचने से पहले तेज हवा के चलते नाव पलट गई।
गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड ने मुंद्रा पोर्ट के पास एक संयुक्त ऑपरेशन में 118 किलो कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत 1180 करोड़ रुपये है। मामले में 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें।
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आज यानी बुधवार को बताया कि एक वकील की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। ममता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया है। कोर्ट ने कहा-सिर्फ इसलिए इस प्रक्रिया को अवैध नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह सामान्य वोटर लिस्ट संशोधन प्रक्रिया से अलग है।
ईडी ने केरलम में दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के ठिकाने भी शामिल हैं। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी है, जिसमें विजयन की बेटी और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था।
भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने देश के सख्त रुख को दोहराते हुए पाकिस्तान को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।