ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सरकार प्रमोशन पर प्रमोशन दिए जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने आर्मी चीफ असिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया था, जो पाक सेना का दूसरा सबसे बड़ा पद है।

पाकिस्तान का आर्मी चीफ असिम मुनीर।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सरकार प्रमोशन पर प्रमोशन दिए जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने आर्मी चीफ असिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया था, जो पाक सेना का दूसरा सबसे बड़ा पद है। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर कुछ महीनों बाद ही संविधान में संशोधन करके असिम मुनीर को तीनों सेनाओं का प्रमुख बनाया जा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने रातोंरात अपने संविधान में संशोधन के लिए एक अहम बिल पेश किया है, जिसके तहत एक नया पद बनाया जाएगा। इस पद की जिम्मेदारी किसी और को नहीं, बल्कि पाक आर्मी चीफ असिम मुनीर को सौंपी जाएगी। पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रस्तावित इस नए पद का नाम रक्षा बलों के प्रमुख है। इस नए संशोधन विधेयक के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर असिम मुनीर को इस पद पर नियुक्त करेंगे।
यह नया पद बनाने के लिए पाकिस्तान ने संविधान के अनुच्छेद 243 में संशोधन करने जा रहा है। जिसके लिए संसद में 27वां संशोधन बिल प्रस्तुत किया है। पाक सरकार का कहना है कि सेना के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए यह पद बनाया जा रहा है, जिससे तीनों सेनाओं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) सिंगल कमांड के अंतर्गत काम कर सके।
आमतौर पर आर्मी चीफ को ही चीफ आफ डिफेंस फोर्सेज बनाया जाता है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रणनीतिक कमांड की सलाह पर राष्ट्रपति इसकी नियुक्ति करते हैं। चीफ आफ डिफेंस फोर्सेज को तीनों सेनाओं का प्रमुख भी कहा जाता है।
ऑपरेशन सिंदूर में 4 दिनों तक भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान ने यह सबक लिया है। पिछले महीने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एफ-16 फाइटर जेट समेत पाकिस्तान के कई सैन्य लड़ाकू विमान धराशायी हो गए थे। आखिर में पाकिस्तान ने लड़ाई रोकने की गुजारिश की, जिसके बाद भारत ने हमले बंद कर दिए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।
कांग्रेस आलाकमान ने आज यानी सोमवार को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसमें 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई, जिनमें एक महिला चेहरा गायत्री शांतेगौड़ा भी शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह यह पक्का करे कि जहां भी सड़क हो, वहां पैदल चलने वालों के लिए ठीक से तय, अतिक्रमण-मुक्त जगह हो। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पैदल चलने वालों को भरोसा होना चाहिए कि यह जगह उनके लिए है और वे चलती गाड़ियों के किसी भी खतरे के बिना आजादी से चल सकते हैं।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण केस में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को भी कोर्ट बाइज्जत बरी कर दिया है।
देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर वर्ष 2011 से अब तक 9,800 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद दशकों से अदालतों में धूल फांक रहे मुकदमों के निपटारे पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। जानिए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान और पीएम मोदी के संबोधन की सभी मुख्य बातें।
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण के केरल-कर्नाटक में जहां प्राकृतिक आपदाओं के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग लापता हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे।