भोपाल के जेपी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। गार्ड हरिदेव यादव की बहादुरी से टला हादसा, अस्पताल का फायर सेफ्टी और स्प्रिंकलर सिस्टम रहा फेल

भोपाल के जेपी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के जय प्रकाश (जेपी) अस्पताल में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ओपीडी ब्लॉक की पहली मंजिल पर स्थित एक स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर करीब 12:15 बजे की है। धुएं का गुबार फैलते ही मरीजों और डॉक्टरों में भगदड़ मच गई। हालांकि, एक जांबाज गार्ड की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।
सिरिंज और सर्जिकल सामान जलकर खाक
आग ओपीडी ब्लॉक के उस कमरे में लगी जिसे वर्तमान में स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यहाँ भारी मात्रा में प्लास्टिक सिरिंज, सैंपल कलेक्टिंग उपकरण और अन्य सर्जिकल सामग्री रखी हुई थी। प्लास्टिक के जलने से कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर काले धुएं से भर गया। एहतियात के तौर पर अस्पताल की बिजली सप्लाई तुरंत काट दी गई।
आग की सूचना मिलते ही गार्ड हरिदेव यादव मौके पर पहुंचे। कमरे का ताला लगा होने और चाबी न मिलने पर उन्होंने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फायर ब्रिगेड के आने का इंतजार किए बिना उन्होंने अकेले ही 8 फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्रों) की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान जहरीला धुआं अंदर जाने से हरिदेव यादव की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है।
घटना ने अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। जांच में सामने आया है कि पिछले साल लगाए गए ऑटोमैटिक वॉटर स्प्रिंकलर आग लगने पर सक्रिय नहीं हुए। करोड़ों का फायर सेफ्टी सिस्टम अस्पताल प्रबंधन और संबंधित एजेंसी के बीच 'हैंडओवर' न होने के कारण बंद पड़ा था। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्पताल की पुरानी वायरिंग और कमजोर प्लानिंग को इस हादसे के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां करीब 30 मिनट देरी से मौके पर पहुंचीं।
छुट्टी से वापस लौटे सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन और फायर सेफ्टी एजेंसी के बीच घटना के बाद जमकर बहस हुई। एजेंसी का दावा है कि जब तक सिस्टम का औपचारिक हैंडओवर नहीं होता, तब तक उसका संचालन संभव नहीं है। फिलहाल, हादसे के बाद आनन-फानन में सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों को विमुक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश चीतों का तीसरा आवास बन गया है। इस अवसर पर गिद्ध गणना रिपोर्ट-2026 और बुंदेली पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना और पटवारी कार्रवाई के विरोध में पटवारियों ने ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो गए हैं। गुना, देवास और आगर मालवा के विवाद की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वृंदावन ग्राम में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिता होगी। प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसानों के लिए सोलर सिस्टम और सिंचाई सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।
सतना में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ, दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले।
रैगांव क्षेत्र में डालमिया सीमेंट के लिए कृषि भूमि प्रक्रिया के विरोध में ढाई हजार किसान 500 से अधिक ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी, जनसुनवाई स्थगित।
बीना में तीसरी रेल लाइन जोड़ने के कार्य के चलते सतना से गुजरने वाली चार ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रेवांचल, कामायनी, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और क्षिप्रा एक्सप्रेस के रूट बदले।
जिला अस्पताल के एनआरसी में 2012-13 से पुरुष केयरटेकरों की तैनाती पर सवाल उठे हैं। महिला कर्मियों की नियुक्ति संबंधी गाइडलाइन और पुराने आदेशों के बावजूद व्यवस्था नहीं बदली, अब कार्रवाई की उम्मीद।
सतना में नवरात्रि से पहले 350 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। बारिश, महंगाई और बढ़ती मांग के बीच बंगाल व स्थानीय कारीगर दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है।