भोपाल में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण 30 से अधिक इलाकों में 5 से 7 घंटे की बिजली कटौती होगी। बैरागढ़, गोविंदपुरा और मालवीय नगर समेत कई बड़े क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। पूरी सूची यहाँ देखें।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासियों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शहर के 30 से अधिक प्रमुख इलाकों में कल बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस वार्षिक रख-रखाव और सुधार कार्य के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में 5 से 7 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।
बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मानसून पूर्व या नियमित सुधार कार्यों के चलते सप्लाई को रोकना आवश्यक है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी भरने और मोबाइल चार्जिंग जैसे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले से ही निपटा लें ताकि कटौती के दौरान किसी बड़ी असुविधा का सामना न करना पड़े।
बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर बैरागढ़, कोहेफिजा, गोविंदपुरा और मालवीय नगर जैसे व्यस्त इलाकों में देखने को मिलेगा। सप्लाई बंद होने का समय अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग निर्धारित किया गया है:
लक्ष्मण नगर, शारदा नगर, बैरागढ़ (F-H वार्ड), वन ट्री हिल।
आदमपुर छावनी, डोबरा, चोर सगोनी, ओमेगा फार्म, बीडीए (BDA) कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।
इंद्रा नगर, बेहटा गांव, बैरागढ़ रोड, पलासी, बड़वई।
एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेश कॉलोनी, राज नगर, न्यू कोहेफिजा कॉलोनी।
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया (यहाँ उद्योगों पर असर पड़ने की संभावना है)।
हैप्पी होम्स, एमएलए (MLA) रेस्ट हाउस, मालवीय कॉम्प्लेक्स, मालवीय नगर।
हरिहर कॉम्प्लेक्स, वल्लभ नगर, भीम नगर एवं आसपास के वीआईपी क्षेत्र।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।