जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। जानें बंगाली समाज के सांस्कृतिक योगदान और सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी के 100 वर्षों के इतिहास के बारे में।

जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण किया
जबलपुर: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को निखारने में बंगाली समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी ने अपने 100 वर्षों के गौरवशाली सफर में न केवल बंगाली समाज की स्मृतियों को सहेजा है, बल्कि जबलपुर की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को भी संरक्षण दिया है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को जबलपुर में सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिटी बंगाली क्लब में स्वयं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आगमन इस समूचे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण रहा है।
मुख्यमंत्री ने बसंत पंचमी और नेताजी की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने 'आजाद हिंद फौज' के माध्यम से देश की आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। उनके द्वारा दिए गए कालजयी नारे "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" ने सामान्य जनमानस को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़कर उनमें क्रांति का संचार किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार कन्या शिक्षा और उच्च शिक्षा के प्रोत्साहन में सदैव संस्था के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल और उसके गौरव को कभी विस्मृत नहीं किया जाना चाहिए। देश की आजादी में बंगाल की भूमिका बुनियादी रही है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 1939 में नेताजी का जबलपुर आगमन हुआ था और भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी भी इस ऐतिहासिक क्लब से जुड़े रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाली संस्कृति को मिले सम्मान का उल्लेख करते हुए बताया कि बंगाली भाषा को शास्त्रीय भाषा (Classical Language) का दर्जा और दुर्गा पूजा को यूनेस्को की अमूर्त विरासत में शामिल करना भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही, सिटी बंगाली क्लब परिसर में नवनिर्मित शताब्दी स्तंभ का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन (सिटी बंगाली क्लब) को मध्य प्रदेश में बंगाली समाज की सबसे पुरानी और बड़ी संस्था होने का गौरव प्राप्त है। इसकी स्थापना वर्ष 1925 में जबलपुर नगर निगम के प्रथम अध्यक्ष राय बहादुर प्रभात चंद्र बोस द्वारा की गई थी। यह प्रदेश की एकमात्र बांग्ला लाइब्रेरी है, जो पिछले 95 वर्षों से गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के माध्यम से कन्या शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।