मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने जबलपुर में गोंडवाना कालीन 'वीर बावड़ी' और 'जल मंदिर' के पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया। जानें रानी दुर्गावती की बेजोड़ जल संरक्षण तकनीक के बारे में।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 'वीर बावड़ी' और 'जल मंदिर' का भ्रमण किया।
जबलपुर: स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोंडवाना साम्राज्य की जल संरचनाएं केवल पत्थर और पानी का मेल नहीं हैं, बल्कि यह हमारे गौरवशाली अतीत और उन्नत इंजीनियरिंग का जीवंत प्रमाण हैं। जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ऐतिहासिक 'वीर बावड़ी' और 'जल मंदिर' का भ्रमण कर इनके पुनरुद्धार कार्यों का जायजा लिया।
अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी दुर्गावती की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित यह बावड़ी तत्कालीन जल संरक्षण तकनीक का बेजोड़ नमूना है। 16वीं शताब्दी में जिस तकनीक से इन बावड़ियों का निर्माण किया गया, वह आज के आधुनिक इंजीनियरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय मध्यकालीन और प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि "वीर बावड़ी और जल मंदिर गोंडवाना साम्राज्य के प्रकृति प्रेम और लोक कल्याणकारी नीतियों का प्रतीक हैं।"
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने भी बावड़ी की वास्तुकला की सराहना की। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने परियोजना की तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि कैसे इन संरचनाओं को उनके मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।