सतना जिले की उचेहरा तहसील के धनिया गांव के पास सात धाराओं के बीच खुले आसमान में विराजमान हैं भूतेश्वर महादेव। सावन के तीसरे सोमवार को यहां भक्तमंडल द्वारा 16 श्रृंगार किया जाता है। मान्यता है कि रात्रि में भूत-प्रेत महादेव की आराधना करते हैं, जिससे इनका नाम 'भूतेश्वर' पड़ा। बारिश में जलमग्न होकर भी शिवलिंग की महिमा कम नहीं होती।

हाइलाइट्स
उचेहरा, स्टार समाचार वेब
आस्था और विश्वास यह ऐसे शब्द हैं जो किसी के ऊपर लादे और थोपे नहीं जा सकते। जहां जिसकी श्रद्धा होगी और विश्वास होगा, वह वहां पर नतमस्तक हो जाएगा। बातें कुछ भी हो, चर्चा कुछ भी हो, कोई कुछ भी कहे लेकिन सच्चाई का पलड़ा हमेशा भारी रहता है, जो यहां पर इस समय में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। ऐसी ही आस्था का केन्द्र है उचेहरा तहसील अंतर्गत परसमनिया जाने वाले मार्ग में स्थित धनिया गांव के आगे सात धाराओं के बीच में विराजे भूतेश्वर महादेव। गौरतलब है कि यहां पर लोगों की अपार श्रद्धा और विश्वास देखने को मिलता है। पूरे पहाड़ी अंचल से बरसात में सात धाराओं के माध्यम से पानी बहता हुआ नजर आता है और इन धाराओं के बीच में है विशाल शिवलिंग, जिनके ऊपर आज तक कोई भी छत का सहारा भी नहीं बनवा सका, और खुले आसमान में ही भूतेश्वर महादेव विराजमान है।
कैसे पड़ा नाम भूतेश्वर
कहते हैं हर किसी नाम के पीछे कोई न कोई कहानी अवश्य रहती है। ऐसी ही एक कहानी भूतेश्वर महादेव के लिए भी जानी जाती है। बताते हैं कि भूतेश्वर महादेव में रात के समय अदृश्य शक्तियां तरह-तरह के ढोल-नगाड़े बजाकर नृत्य करते हैं, जिनकी आवाज सड़क तक सुनाई देती है। कहते हैं कि यहां रात में भूतों का बसेरा रहता है और भूत ही इन महादेव की पूजा करते हैं। जिसके चलते इन महादेव का नाम भूतेश्वर महादेव पड़ गया।
सावन में होता है भव्य श्रृंगार
बताया गया है कि इस समय सावन का महीना चल रहा है। 28 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार है, इस दिन भूतेश्वर महादेव का भक्त मंडल के द्वारा 16 श्रृंगार किया जाएगा, जिसकी छटा अद्भुत रहती है। बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि जो भी भूतेश्वर महादेव में अपनी भावना लेकर आता है, उसका परिणाम उसकी भावना के अनुसार मिलता है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त आते हैं और अपनी मन्नत पूरी करते हुए नजर आते हैं ।
देखते बनता है नजारा
कहते हैं कि चारों तरफ से घने जंगल के बीच में बैठे भूतेश्वर महादेव बरसात में जल मग्न हो जाते हैं और कई दिनों तक दर्शन नहीं देते, फिर भी श्रद्धालु नदी में ही अपना फल प्रसाद अर्पण करते हुए नजर आते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।