रीवा के संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी मार्ग पर खुले में बायोमेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। जहां मरीजों और मृतकों के परिजन गुजरते हैं, वहां गंदगी और बदबू से हाल बेहाल है। स्वच्छता के नाम पर ठेका व्यवस्था की पोल खोलती यह तस्वीर प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है।

अस्पताल के पीछे खुले में फेंका जा रहा बायोमेडिकल वेस्ट
रीवा, स्टार समाचार वेब
आठ सौ बिस्तर वाले संजय गांधी अस्पताल की उम्र अब 24 साल हो चुकी है। यानी इस अस्पताल में अनुभव का पर्याप्त भण्डार है। मरीजों एवं इलाज की हम बात करें तो अच्छे व अनुभवी चिकित्सक हैं तो साथ ही उपकरण भी बेहतरीन हैं। यह बात अलग है कि उपकरणों का उपयोग और उपभोग कब व कैसे किया जाता है इसकी जानकारी मरीजों व उनके परिजनों तक कम ही पहुंचती है।
अस्पताल है तो मरीज व गंदगी का होना स्वाभाविक है पर गंदगी को दूर करने के लिए या उन्हें हटाने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी है। संजय गांधी अस्पताल में वर्तमान समय पर स्वच्छता के लिए ठेका पद्धति लागू है। अब यह स्वच्छता का काम ठेकेदार के कर्मचारी किस तरह करते हैं इसे ऊपर मौजूद तस्वीर को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यह तस्वीर ‘स्टार समाचार’ के छायाकार द्वारा 7 जुलाई को खींचा गया है। तस्वीर का स्थान संजय गांधी अस्पताल के उस जगह का है जिसे मर्चुरी के नाम से जाना जाता है। मर्चुरी यानी जहां मृत्यु के कारण पर संशय होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा जाता है। जाहिर सी बात है कि पोस्टमार्टम के लिए रखे जाने वाले शव की वजह से थोड़ा-बहुत गंदगी का होना स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन आसपास यदि गंदगी बढ़ती जाए तो परेशानी का भी बढ़ना स्वाभाविक है। हम आपको बता दें कि मर्चुरी में शव परीक्षण के दौरान वही लोग इस स्थान में पहुंचते हैं जिनका सीधा संबंध उस शव से होता है। लिहाजा उन्हें भी घंटों नाक बंद करके बैठना पड़ता है।
स्टाफ भी करता है मार्ग का प्रयोग
यह तस्वीर जिस स्थान की है वहां मृतक के परिजनों की मौजूदगी कुछ मायने में मजबूरन होती है लेकिन यहां से वार्डबॉय, स्टाफ नर्स सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी दिन में एक नहीं बल्कि कई बार गुजरते हैं। सीधी सी बात है या तो ऐसे लोगों को इस गंदगी की आदत पड़ गई है या फिर वे चाहकर भी अपने से बड़े अधिकारियों तक शिकायत नहीं कर पाते हैं। दु:खद पहलू यह है कि समूचे शहर में वर्तमान समय पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है किंतु अब यहां स्वच्छता कब होगी यह भविष्य के गर्त में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।