श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा में नर्सिंग छात्राओं ने ENT विभाग के डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। 80 छात्राओं ने लिखित शिकायत दी, जिसके बाद एबीवीपी ने डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जांच रिपोर्ट आने तक छात्राओं ने ड्यूटी से इंकार कर दिया है।

80 नर्सिंग छात्राओं ने लगाया डॉक्टर पर प्रताडऩा का आरोप
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता को एक चिकित्सक के खिलाफ नर्सिंग छात्राओं द्वारा दी गई लिखित शिकायत के बाद मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया। दरअसल गांधी मेमोरियल अस्पताल के ईएनटी विभाग में पदस्थ डॉ. मोहम्मद अशरफ द्वारा बीएससी नर्सिंग की छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। पूरे मामले की शिकायत प्रभारी प्राचार्य नर्सिंग महाविद्यालय द्वारा मेडिकल कॉलेज के डीन से की गई थी। पूरे मामले की जांच के लिए डीन द्वारा कमेटी भी बना दी गई है। बहरहाल अभी तक चिकित्सक पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने डीन कार्यालय में जमकर हंगामा किया एवं डॉ. अशरफ को निलंबित करने की मांग की।
छात्राओं ने किया ड्यूटी से इंकार
मेडिकल कॉलेज अधीनस्थ गांधी मेमोरियल अस्पताल के ईएनटी विभाग में पदस्थ डॉ. मोहम्मद अशरफ द्वारा नर्सिंग महाविद्यालय की छात्राओं से किए गए अभद्र व्यवहार के बाद 80 छात्राओं द्वारा लिखित शिकायत प्राचार्य को दी गई थी। इस दौरान उन्होंने आॅपरेशन थिएटर सहित चिकित्सक की देखरेख में होने वाले कार्यों में सहयोग करने से इंकार किया था। छात्राओं द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा यह कदम अधिक प्रताड़ित होने पर उठाया गया है।हालांकि नर्सिंग महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने डॉ. अशरफ द्वारा की गई हरकत की शिकायत डीन को देते हुए स्पष्ट लिखा है कि छात्राएं चिकित्सक से खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ऐसे में छात्राओं को ईएनटी विभाग में जाने से रोक दिया है।
जांच रिपोर्ट आने तक छात्राएं नहीं देंगी सेवाएं
नर्सिंग महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की नर्सिंग छात्राओं के साथ ईएनटी चिकित्सक अशरफ द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के बाद डीन डॉ. सुनील अग्रवाल ने जांच दल गठित कर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने को कहा है। वहीं छात्राओं ने जांच रिपोर्ट आने तक ईएनटी विभाग में सेवाएं नहीं देने की बात कही है। आलम यह है कि नर्सों द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद मरीजों की परेशानी बढ़ेगी। यहां पर यह बता दें कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती ईएनटी चिकित्सक को डीन द्वारा कार्य से बाहर रखा जाता। ऐसी स्थिति में छात्राएं भी सेवाएं देतीं और मरीजों को भी परेशानी नहीं होती।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।